Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

45 टांके, भयानक एक्सीडेंट; Ankita Lokhande के पति Vicky Jain की अब कैसी हालत?

Vicky Jain Accident: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन तीन दिन से मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें उनके हाथ पर 45 टांके लगे हैं।

---विज्ञापन---

ankita lokhande, vicky jain, vicky jain and ankita lokhande, Vicky Jain Accident, Vicky Jain health update
Photo Credit- Instagram

Vicky Jain Accident: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जाता है कि उनका भयानक एक्सीडेंट हुआ है, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें 45 टांके लगाए गए हैं। इस खबर के आते ही एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें विक्की को अस्पताल के बिस्तर पर देखा जा सकता है। वहीं अंकिता उनकी देखभाल करती नजर आ रही हैं।

विक्की जैन को लगे 45 टांके

विक्की जैन के एक्सीडेंट पर अपडेट देते हुए फिल्ममेकर संदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘एक दर्दनाक एक्सीडेंट के बाद, जिसमें विक्की जैन के हाथ में कांच के टुकड़े चुभ गए, उन्हें 45 टांके लगे हैं। 3 दिन से अस्पताल में एडमिट हैं, उनका हौसला अभी भी अटूट है। वह फिर भी हंसा रहे हैं और फील करा रहे हैं कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं है।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: कुनिका के बाद तान्या और नीलम की दोस्ती में आएगी खटास? प्रोमो में मिला सबूत

अंकिता लोखंडे की तारीफ की

संदीप ने अंकिता लोखंडे के लिए लिखा, ‘अंकिता, आप किसी सुपरवुमन से कम नहीं हैं, जो 72 घंटों से परेशान और देखरेख करते हुए भी चट्टान की तरह खड़ी है। अपने पति के लिए आपका प्यार ही आपकी ढाल है। आपका प्यार उनके लिए सबसे बड़ी ताकत रहा है। आप दोनों रियल स्टार्स हैं। अपनी ताकत, प्यार और एकजुटता से हमें इंस्पायर करते हैं। आप तीनों को खूब सारा प्यार।’

---विज्ञापन---

दाएं हाथ में बंधा है प्लास्टर

वीडियो में आप देख सकते हैं कि विक्की जैन के दाएं हाथ में कोहनी से लेकर हाथ की उंगलियों तक बैंडेज बंधा हुआ है। वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए हैं, जबकि अंकिता लोखंडे उन्हें चाय देती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस भी विक्की जैन के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 13, 2025 04:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola