Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या था अक्षय कुमार का पहला मॉडलिंग असाइनमेंट? एक्टर ने कमाए कितने पैसे?

Akshay Kumar Birthday Special: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार जिन्हें हम खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट और यादगार फिल्में की है जिसमे 'हेरा फेरी', 'ओह माय गॉड!' और गुड न्यूज जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। अक्षय कल यानी 9 सितम्बर को अपना 58 वां जन्मदिन मानाने जा रहे हैं। आइए इस खास मौके पर आपको बताते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स…

---विज्ञापन---

Akshay Kumar Birthday Special: अक्षय कुमार का नाम आज हर घर में फेमस है। हालांकि उनका असली नाम राजीव भाटिया था। उनकी फिल्मों में पहली अपीयरेंस साल 1987 में आई फिल्म ‘आज’ में एक छोटे से किरदार के रूप में देखने को मिली थी। इस फिल्म में कुमार गौरव लीड रोल में थे जिनके करैक्टर का नाम अक्षय था। इसके बाद अक्षय को ये नाम पसंद आ गया और उन्होंने अपना नाम राजीव भाटिया से बदल कर अक्षय रख लिया। इसके बाद उन्होंने साल 1991 में आई एक्शन फिल्म ‘सौगंध’ से लीड रोल में डेब्यू किया था। उनके लिए इस मुकाम पर पहुंचना इतना आसान नहीं था। इस दौरान उन्होंने कई उतार चढ़ाव का सामना किया है। साल 2008 में यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर ने उन्हें ‘डॉक्टरेट ऑफ लॉ’ से भी सम्मानित किया था।

क्यों आया मार्टिकल आर्ट्स में इंटरेस्ट?

अक्षय एक एक्टर होने के साथ- साथ मार्टिकल आर्ट्स में भी ट्रैन्ड हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में कराटे और ताइक्वांडो से की थी। इसके बाद वो ‘मय थाई’ सीखने के लिए बैंकॉक भी चले गए थे। आपको बता दें कि साल 2025 में उन्हें जापानी सम्मान ‘कटाना’ से सम्मानित किया गया था, जो कि कयुकाई गोजू-रयू कराटे में छठी डिग्री ब्लैक बेल्ट को दर्शाता है। इसके अलावा उनके पास ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Bigg Boss 19 में दोबारा नॉमिनेट हुए ये 3 कंटेस्टेंट्स, एग्जीट गेट पर खेड़ 4 सदस्य

कितनी थी पहली कमाई?

बैंकॉक में अपनी ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने सेफ और वेटर का काम भी किया था। वो एक मॉडल भी रह चुके हैं। मॉडलिंग के लिए उनकी पहली असाइनमेंट एक फर्नीचर शोरूम के लिए थी जहां उन्होंने 5,500 रुपए कमाए थे। आज करोड़ों के मालिक अक्षय ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पहली कमाई का खुलासा करते हुए बताया था कि उनकी पहली कमाई 5000 रुपए की थी। ये फीस उनकी साल 1991 में आई पहली फिल्म ‘सौगंध’ के लिए नहीं, बल्कि फिल्म ‘दीदार’ के लिए थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- करिश्मा कपूर की मां बबीता के भतीजे हैं ये एक्टर, दे चुके हैं कई हिट फिल्में, नाम सुन पकड़ लेंगे माथा

First published on: Sep 08, 2025 05:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola