Trisha Krishnan: तमिल एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सिर्फ उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं. फैंस उनसे जुड़ी हर एक बात जानना चाहते हैं. ऐसे में तृषा की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बाते हो रही हैं. एक्ट्रेस के राजनीति में एंट्री की भी अफवाहें उड़ाई जा रही हैं. इसी बीच तृषा का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक्ट्रेस राजनीति में आने के संकेत देती नजर आ रही हैं. हालांकि साल 2022 में आई फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ के प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में तृषा ने राजनीति में आने के सवाल पर साफ-साफ जवाब दिया था. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा था.

राजनीति में एंट्री को लेकर बोलीं तृषा कृष्णन?
साल 2022 में आई अपनी फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान तृषा ने राजनीति के सवाल पर कहा था कि, “ईमानदारी से कहूं तो इसकी कोई संभावना नहीं है. मैं राजनीति में नहीं आऊंगी. मुझे राजनीति के बारे में कुछ नहीं पता. मैं उसमें कुछ नहीं कर सकती.” हालांकि इसके पहले एक इंटरव्यू में तृषा ने मुस्कुराते हुए कहा था, “मैं मुख्यमंत्री बनना चाहती हूं.” उनकी इसी एक लाइन को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं. कुछ लोग तो इसे विजय की राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर नई अफवाहें फैला रहे हैं.

साउथ टॉप एक्ट्रेस में से एक तृषा कृष्णन
बात करें तृषा की तो वो सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं. साउथ के साथ ही एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्मों में भी शानदार काम किया है. साल 2002 में आई फिल्म Mounam Pesiyadhe से तृषा ने अपना तमिल डेब्यू किया था. इसके बाद तृषा ने एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया और वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक बन गईं. साल 2022 में आई फिल्म Ponniyin Selvan में एक्ट्रेस ने कुंदवई का किरदार निभाया, जो काफी पसंद किया गया. उनकी एक्टिंग की फैंस और क्रिटिक्स दोनों ने जमकर तारीफ की. इस फिल्म ने तृषा के करीयर को एक नई उड़ान दी. तमिल के अलावा तृषा तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. 20 साल से इंडस्ट्री में छाई तृषा की फैन फॉलोइंग तगड़ी है. दर्शक उन्हें काफी पसंद करते हैं.