Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मनोरंजन जगत को लगा बड़ा झटका, इस मशहूर सिंगर का हुआ निधन

म्यूजिक इंडस्ट्री के एक दिग्गज सिंगर का निधन हो गया है, जिससे इंडस्ट्री में गम का माहौल है. उन्होंने अपने शानदार संगीत से फैंस का दिल जीता था. उनके शुभचिंतक और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

संगीत और टेलीविजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने दुनिया भर के लाखों फैंस को सदमे में डाल दिया है. पांच दशकों से भी लंबे समय तक अपने जादुई संगीत और खास अंदाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक दिग्गज सिंगर का निधन हो गया है. उन्होंने अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए और कई वर्ल्ड फेमस सुपरस्टार्स को पहला बड़ा ब्रेक दिया था. उनके जाने से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

टॉमी हंटर ने 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित कलाकारों में शुमार और कनाडा के कंट्री जेंटलमैन (Canadas Country Gentleman) के नाम से मशहूर टॉमी हंटर (Tommy Hunter) अब हमारे बीच नहीं रहे. उनके बिजनेस मैनेजर ब्रायन एडवर्ड्स द्वारा जारी किए गए एक ऑफिशियल बयान के मुताबिक, टॉमी हंटर का निधन गुरुवार 2 जुलाई 2026 को प्राकृतिक कारणों से हुआ है. उन्होंने अपने जीवन के आखिरी पल अपने होमटाउन लंदन, ओंटारियो में बिताए. उनके निधन की खबर से संगीत जगत के तमाम कलाकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

---विज्ञापन---

तीन दशक लंबा रहा टीवी शो का ऐतिहासिक सफर

टॉमी हंटर ने साल 1956 में कंट्री होडाउन (Country Hoedown) नाम के शो से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें असली और ऐतिहासिक पहचान साल 1965 में शुरू हुए द टॉमी हंटर शो (The Tommy Hunter Show) से मिली. यह वीकली वैराइटी शो लगातार 27 सालों तक टेलीविजन पर प्रसारित होता रहा. यह नॉर्थ अमेरिका के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले कंट्री म्यूजिक टीवी शोज में से एक बन गया, जिसने टॉमी हंटर को हर कनाडाई घर का एक पसंदीदा हिस्सा बना दिया था.

शनाया ट्वेन जैसे सुपरस्टार्स को दिया पहला मौका

अपने इस बेहद लोकप्रिय शो के जरिए टॉमी हंटर ने कंट्री म्यूजिक को एक नया और सम्मानित मुकाम दिया. उन्होंने अपने शो में जॉनी कैश (Johnny Cash), हैंक स्नो और रेबा मैकेन्टायर जैसे दुनिया के सबसे बड़े कलाकारों का स्वागत किया. इसके साथ ही उन्होंने संगीत की दुनिया को बदलने वाले भविष्य के ग्लोबल सुपरस्टार्स जैसे गार्थ ब्रूक्स (Garth Brooks) और शनाया ट्वेन (Shania Twain) को भी उनके करियर की शुरुआत में नेशनल टेलीविजन पर पहला बड़ा एक्सपोजर और मौका दिया था.

---विज्ञापन---

मिसिसॉगा शहर के लिए मुफ्त में बनाया था स्पेशल गाना

म्यूजिक इंडस्ट्री के अलावा टॉमी हंटर ने मिसिसॉगा शहर के इतिहास में भी अपना नाम दर्ज कराया है. साल 1974 में जब मिसिसॉगा को आधिकारिक तौर पर शहर घोषित किया गया, तब वहां के पहले मेयर के कहने पर टॉमी ने द मिसिसॉगा सॉन्ग (The Mississauga Song) लिखा और कंपोज किया था. इस गाने के कोरस को रिकॉर्ड करने के लिए उन्होंने शहर के तमाम बड़े नेताओं और नागरिकों को एक साथ शामिल किया था. खास बात यह थी कि टॉमी ने इस ऐतिहासिक काम के लिए कोई भी फीस या पैसा नहीं लिया था.

तीन जूनो अवॉर्ड्स सहित कई बड़े सम्मानों से नवाजे गए

पांच दशक से भी लंबे गौरवशाली करियर में टॉमी हंटर ने तीन प्रतिष्ठित जूनो अवॉर्ड्स (Juno Awards) और एक जेमिनी अवॉर्ड अपने नाम किया था. उन्हें कनाडाई कंट्री म्यूजिक हॉल ऑफ फेम (Canadian Country Music Hall of Fame) में शामिल किया गया था और देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक ऑर्डर ऑफ कनाडा (Order of Canada) व ऑर्डर ऑफ ओंटारियो से भी नवाजा गया था. कनाडा पोस्ट ने उनके सम्मान में एक विशेष स्मारक डाक टिकट भी जारी किया था. वह अपने पीछे तीन बच्चे और नाती-पोतों का एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 04, 2026 01:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola