Thursday, 24 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan पर भड़के कॉमेडियन सुनील पाल, Bigg Boss को बताया ‘गटर शो’, बोले- भाईजान इसे बंद करिए

Sunil Pal on Bigg Boss: कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ जाते हैं. हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस' 'गटर शो' कहा और इसे बंद कराने की अपील की है.

Sunil Pal on Bigg Boss
Sunil Pal on Bigg Boss

Sunil Pal on Bigg Boss: टीवी और ओटीटी पर इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की धूम मची हुई है. बतौर होस्ट सलमान खान ने एक बार फिर इस शो से अपनी दमदार वापसी की है. बीते दिनों उन्होंने सितारों की सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग पर नाराजगी जाहिर की थी. शो के दौरान सलमान ने सेलेब्स के लुक्स और कद-काठी को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर गुस्सा जताता था. उन्होंने शो के बीच अपनी टीशर्ट भी उतार दी थी. हाल ही में कॉमेडियन सुनील पाल ने बिग बॉस शो और सलमान खान को लेकर भड़काऊ बयान दिया.

बिग बॉस’ और सलमान खान पर भड़के सुनील पाल

हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए सुनील पाल ने कहा कि इस शो (बिग बॉस) का हर बंदा ट्रोलिंग का हकदार है. सुनील पाल ने कहा, ‘समाज जिनकी वजह से बिग लॉस में हैं, उन ‘छपरियों’ को स्टार बनाया जाता है, बिग बॉस में. मैं समझता हूं कि सलमान खान पिछले 17 साल से जो ये संस्कारी शो कर रहे हैं, उसका नाम बिग ‘बास’ है.’ कॉमेडियन ने बिग ‘बास’ कहते हुए दुर्गंध आने वाला रिएक्शन दिया. सुनील ने आगे कहा, ‘भाईजान ये ‘गटर शो’ पहले बंद कीजिए. एक से एक कांड वाले लड़के-लड़कियां वहां आते हैं. हर हर गंगे, सब के सब नंगे.’

---विज्ञापन---

बिग बॉस को बताया ‘कलंकित’ शो

सुनील ने शो के दौरान सलमान खान के टीशर्ट उतरने पर भी बात रखी. उन्होंने कहा, ‘आप तो भैया सुविधा के हिसाब से बनियान और बयान बदलेंगे तो अच्छा नहीं लगेगा. सलमान भाई मान जाइए. इस तरह की बात आपको सूट नहीं करतीं. बिग बॉस दुनिया का सबसे ‘कलंकित’ शो है, सबसे ‘नालायक’ शो है.’

हनुमान अंश पर कही ये बात

सुनील पाल ने आगे कहा, ‘सलमान खान को हमने बनाया है. सलमान ने हमें नहीं बनाया है. सलमान खान स्टार हम सबकी वजह से हैं. जनता की वजह से. हमने उनकी सैंकड़ों फिल्में देखी हैं. वो इसका बुरा नहीं मानेंगे. सलमान भाई, अक्षय कुमार, शाहरुख खान सब लोग सबक ले लीजिए. आप लोगों का टाइम पास बहुत ज्यादा चल रहा है.’ सुनील ने आगे कहा, ‘दो करोड़ में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने इतना अच्छा कलेक्शन किया है. पांच सौ करोड़ की फिल्म पांच करोड़ रुपये भी नहीं कमा पा रही है. शर्म आनी चाहिए. आप इतने बड़े स्टार हैं.’

First published on: Sep 24, 2026 07:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola