Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘उसने पहले मैसेज किया…’ श्रेया कालरा को लेकर कुशाल टंडन ने किया चौंकाने वाला दावा, भड़के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा के खुलासे के बाद कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी से जुड़ा विवाद लगातार सुर्खियों में है. श्रेया ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें पहले मैसेज किया था, जबकि कुशाल ने इसे खारिज करते हुए कहा कि पहल श्रेया की ओर से हुई थी. अब श्रेया के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल ने भी इस मामले पर रिएक्ट किया है.

---विज्ञापन---

Shivangi Joshi-Kushal tandon, Shreya Kalra-Rishabh Jaiswal
Shivangi Joshi-Kushal tandon, Shreya Kalra-Rishabh Jaiswal

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का पॉपुलर रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ लगातार चर्चा में बना हुआ है. वहीं, Amazon Prime Video का रियलिटी शो ‘अलायंस’ भी सुर्खियों में है. दोनों ही शो अब अपने फिनाले वीक की ओर बढ़ रहे हैं. बीते दिनों में ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी के कथित एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन को लेकर बड़ा दावा किया था. इसके बाद कुशाल टंडन ने भी अपनी सफाई दी कि श्रेया ने उन्हें पहले मैसेज किया था. अब इस पूरे मामले में श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल ने रिएक्शन दिया.

कुशाल-शिवांगी डेटिंग

दरअसल, शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन टीवी शो ‘बरसातें – मौसम प्यार का’ के दौरान करीब आए थे. दोनों के रिलेशनशिप की काफी चर्चा रही, लेकिन कुछ समय पहले दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थीं. बाद में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए भी अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी.

---विज्ञापन---

श्रेया ने किया था पहले मैसेज?

दोनों के ब्रेकअप के बाद ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया कि जब कुशाल टंडन शिवांगी जोशी को डेट कर रहे थे, तब उन्होंने उन्हें मैसेज किया था.. हालांकि, कुशाल टंडन ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि पहले मैसेज श्रेया की तरफ से आया था.

ऋषभ ने किया कुशाल के दावों में रिएक्ट

अब इस विवाद पर श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा, “दूसरे रियलिटी शो में श्रेया का जिक्र हुआ है. मैंने सिर्फ यह जानने के लिए श्रेया की चैट खोली और देखा कि पहला मैसेज कुशाल टंडन की तरफ से आया था. अगर लोग चाहें तो मैं स्क्रीनशॉट भी शेयर कर सकता हूं, लेकिन मुझे किसी के निजी मैसेज सार्वजनिक करना ठीक नहीं लगता। यह बहुत चीप हरकत होगी. मैं सिर्फ इतना साफ करना चाहता हूं कि मैंने डीएम खोलकर देखा और पहला मैसेज उधर से आया था.”

---विज्ञापन---

शिवांगी और श्रेया के बीच शो में हुई भिड़ंत

बता दें कि ‘लॉक अप 2’ में आने से पहले भी श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच कुशाल टंडन को लेकर बातचीत हुई थी, जिसका जिक्र खुद श्रेया ने शो में किया था. बाद में जब शो में शिवांगी और श्रेया आमने-सामने आईं, तो शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली. हालांकि, समय के साथ दोनों के बीच कई बार विवाद और बहस हुई, जिसके बाद अब दोनों एक-दूसरे के खिलाफ नजर आती हैं.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 को पछाड़ 9830 करोड़ कमाकर बनी 2026 की नंबर 1 फिल्म, एंडिंग देख खुश हो जाएगा दिल

---विज्ञापन---
First published on: Jul 30, 2026 04:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola