Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

KBC 18 की धमाकेदार शुरुआत, इस दिन से टीवी पर लौटेंगे अमिताभ बच्चन; बोले- अब होगी असली परीक्षा

KBC 18 की शूटिंग 1 अगस्त से शुरू होगी. अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के जरिए इसकी जानकारी दी. जानिए 'कौन बनेगा करोड़पति 18' कब से टीवी पर शुरू होगा और नए सीजन में क्या होगा खास.

---विज्ञापन---

लेजेंड्री अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने सबसे पॉपुलर क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC 18) के साथ टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. शो के नए सीजन का प्री-प्रोडक्शन लगभग पूरा हो चुका है और अब 1 अगस्त से इसकी शूटिंग शुरू होने जा रही है. खुद बिग बी ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग के जरिए इस बात की जानकारी शेयर की है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

KBC 18 की धांसू शुरुआत

अमिताभ बच्चन ने शूटिंग शुरू होने से पहले सेट की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, इन तस्वीरों के साथ उन्होंने बताया कि सभी मॉक सेशन पूरे हो चुके हैं और अब असली चुनौती शुरू होने वाली है. उन्होंने लिखा, ‘फाइनल मॉक खत्म हो चुके हैं. अब प्रोडक्शन और ऑडियंस की एंट्री के साथ असली परीक्षा शुरू होती है.’ बिग बी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

इस दिन से टीवी पर लौटेंगे ‘बिग बी’

इस बार KBC 18 की टैगलाइन है ‘जरा सोचना पड़ेगा.’ अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में इस टैगलाइन का भी जिक्र किया. इससे साफ संकेत मिलता है कि इस सीजन में सवाल पहले से ज्यादा दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. यानी हॉट सीट तक पहुंचने वाले कंटेस्टेंट्स को बड़ी रकम जीतने के लिए अपनी समझ और ज्ञान का पूरा इस्तेमाल करना होगा.

‘बिग बी’ ने खुद किया खुलासा

बिग बी ने अपने ब्लॉग में गुरु पूर्णिमा के मौके पर फैंस का भी दिल से आभार जताया. उन्होंने बताया कि उन्हें इतने ज्यादा शुभकामना संदेश मिले कि सभी का जवाब देना संभव नहीं हो पाया. उन्होंने लिखा कि वह सभी फैंस के प्यार और सम्मान के लिए बेहद आभारी हैं और समय पर जवाब न दे पाने के लिए क्षमा चाहते हैं.

---विज्ञापन---

फैंस का एक्साइटमेंट हाई

पिछले कई सालों से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ भारतीय टेलीविजन का सबसे पसंदीदा क्विज शो बना हुआ है. इस शो ने न सिर्फ कई लोगों की जिंदगी बदली है, बल्कि ज्ञान और मनोरंजन का शानदार कॉम्बो भी दर्शकों को दिया है. अमिताभ बच्चन की शानदार मेजबानी इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है.

नए सीजन में दिखेंगे नए ट्विस्ट

अब दर्शकों का इंतजार भी खत्म होने वाला है. KBC 18 का पहला एपिसोड 10 अगस्त से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर रात में प्रसारित किया जाएगा. एक बार फिर बिग बी अपनी दमदार आवाज, दिलचस्प अंदाज और ज्ञान से भरे सवालों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. इस नए सीजन में क्या नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, इसका खुलासा शो ऑन एयर होने के बाद ही होगा.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 30, 2026 05:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola