Sunday, 2 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Photos: बॉयफ्रेंड संग फंक्शन में पहुंचीं Janhvi Kapoor, दिलकश अदाएं देख फैंस हुए दीवाने

Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya: जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में जान्हवी अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग भी नजर आईं.

---विज्ञापन---

Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रिश्ता काफी दिनों से सुर्खियों में हैं. दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते रहे हैं. कई इवेंट में दोनों साथ शिरकत करते नजर आए हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा होती रहती हैं. हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक फंक्शन की शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें से कुछ तस्वीरों में वो शिखर के साथ भी दिख रही हैं.

जान्हवी के ग्लैमरस लुक ने जीता दिल

अपने इंस्टाग्राम पर जान्हवी कपूर ने किसी फंक्शन की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें उनके ग्लैमरस लुक ने हर किसी को दीवाना बना लिया है. फोटोज में जान्हवी की फैमिली भी देखने को मिल रही है. बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के अलावा तस्वीरों में जान्हवी के साथ उनके पिता बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी भी नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---
janhvi kapoor

बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग दिया पोज

कुछ तस्वीरों में जान्हवी और शिखर पहाड़िया का बॉन्ड देखा जा सकता है. साथ में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. दोनों हाथों में हाथ डाले पोज देते दिख रहे हैं. वहीं, एक तस्वीर में शिखर और जान्हवी स्टेज पर साथ में परफॉर्म करते दिखे हैं. इन तस्वीरों को देखकर फैंस एक बार फिर जान्हवी की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

जान्हवी कपूर का दिलकश अंदाज

अपनी तस्वीरों जान्हवी काफी बोल्ड और खूबसूरत लग रही हैं. उनका दिलकश अंदाज हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैंने कोशिश तो की, लेकिन ये तस्वीरें इतनी प्यारी थीं कि इन्हें पोस्ट किए बिना नहीं रह सकी.’ एक तस्वीर में जान्हवी अपनी छोटी बहन खुशी कपूर भी शिखर के साथ पोज देती दिखी हैं. हालांकि जान्हवी ने ये नहीं बताया कि ये तस्वीरें कहां की हैं? फिलहाल उनकी तस्वीरों को सेलेब्स और फैंस से खूब प्यार मिल रहा है.

First published on: Aug 02, 2026 08:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola