Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Awarapan 2 के बाद इस हॉरर थ्रिलर में नजर आएंगे Emraan Hashmi, जानें कब होगी रिलीज

इमरान हाशमी ने अपनी आगामी फिल्म 'आवारापन 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसकी रिलीज से पहले उन्होंने एक हॉरर थ्रिलर फिल्म का ऐलान कर दिया है. टीजर रिलीज होने के बाद फैंस इमरान हाशमी की हॉरर जॉनर में वापसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

---विज्ञापन---

Emraan Hashmi
Emraan Hashmi

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. यह उनकी 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच, ‘आवारापन 2’ की रिलीज से पहले इमरान हाशमी ने अपनी एक और नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

हॉरर थ्रिलर में नजर आएंगे इमरान

दरअसल, Vicked Films ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें इमरान हाशमी को टैग किया गया है. पोस्ट के साथ एक टीजर वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसकी शुरुआत बेहद डरावने सीन्स से होती है. वीडियो में घने जंगल के बीच एक आत्मा लटकी हुई दिखाई देती है. इसके बाद इमरान हाशमी की गहरी काली आंखों की झलक दिखाई जाती है.

---विज्ञापन---

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “आपको इसका अंदाजा भी नहीं होगा.आप इसे हमेशा महसूस करेंगे. ‘Rooh’ 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी.”

फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

इमरान हाशमी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और ‘रूह’ के जरिए एक बार फिर हॉरर जॉनर में वापसी कर रहे हैं. इससे पहले भी वह कई हॉरर फिल्मों में नजर आ चुके हैं. उनके फैंस भी इस जॉनर में उनकी वापसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, “इमरान के हॉरर दौर में स्वागत है.” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “हॉरर फिल्मों के असली OG, इमरान हाशमी वापस आ गए हैं.”

मयंक शर्मा कर रहे फिल्म का डायरेक्शन

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन मयंक शर्मा कर रहे हैं. इसकी कहानी मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने लिखी है, जो ‘लुका छुपी’ और ‘छोरी’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. फिलहाल मेकर्स ने फिल्म की बाकी स्टारकास्ट और रिलीज की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. हालांकि, यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘बॉलीवुड में भी कास्ट सिस्टम’, Panchayat की इस एक्ट्रेस ने खोली फिल्म इंडस्ट्री की पोल, बोले-‘सेट पर 3 कैटेगरी….’

First published on: Jun 23, 2026 03:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola