Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

म्यूजिक इंडस्ट्री में पसरा मातम, 94 साल के इस दिग्गज का हुआ निधन

मनोरंजन जगत में फिर पसरा मातम, 94 साल के इस दिग्गज का निधन हुआ. व्हिटनी ह्यूस्टन, ब्रूस स्प्रिंगस्टीन और जेनिस जोप्लिन जैसे सितारों को इस शख्स ने दिलाई थी पहचान.

---विज्ञापन---

म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रभावशाली नामों में से एक, 94 साल के क्लाइव डेविस का निधन हो गया है. उनके जाने के साथ ही संगीत जगत का एक ऐसा अध्याय खत्म हो गया, जिसने पिछले छह दशकों में पॉप, रॉक और आर एंड बी म्यूजिक की दिशा बदल दी. क्लाइव डेविस वही शख्स थे, जिनकी पैनी नजर ने कई ऐसे कलाकारों को दुनिया के सामने लाया, जो आगे चलकर संगीत की दुनिया के सबसे बड़े सितारे बने.

कई कलाकारों को दी पहचान

क्लाइव डेविस ने अपने करियर की शुरुआत एक वकील के रूप में की थी. उन्होंने 1960 के दशक में कोलंबिया रिकॉर्ड्स जॉइन किया था और कुछ ही सालों में कंपनी की टॉप पोजीशन तक पहुंच गए थे. बाद में उन्होंने अरिस्टा रिकॉर्ड्स की स्थापना की, जो कई बड़े कलाकारों के करियर का लॉन्चपैड बना.

---विज्ञापन---

दिग्गज कलाकारों के करियर को दी ऊंचाई

अगर आज दुनिया Whitney Houston, Bruce Springsteen, Janis Joplin, Alicia Keys और Carlos Santana जैसे कलाकारों को जानती है, तो उसमें क्लाइव डेविस की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने सिर्फ नए टैलेंट को खोजा ही नहीं, बल्कि कई दिग्गज कलाकारों के करियर को दोबारा नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम भी किया.

म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टारमेकर थे क्लाइव डेविस

क्लाइव डेविस को म्यूजिक इंडस्ट्री में ‘म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टारमेकर’ , ‘म्यूजिक लेजेंड’ और ‘मैन विद द गोल्डन इयर्स’ कहा जाता था, क्योंकि उन्हें गानों और कलाकारों में हिट होने की क्षमता बहुत पहले दिखाई दे जाती थी. यही वजह थी कि उन्होंने पांच ग्रैमी अवॉर्ड्स जीते और म्यूजिक बिजनेस में एक मिसाल बन गए.

क्या बोला परिवार?

उनके परिवार ने एक भावुक बयान में कहा कि क्लाइव ने न सिर्फ महान कलाकारों को खोजा, बल्कि करोड़ों लोगों की जिंदगी का साउंडट्रैक भी तैयार किया. उनका विजन, जुनून और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा.

---विज्ञापन---

शोक में डूबे फैंस

1932 में जन्मे क्लाइव डेविस अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी बनाई हुई संगीत की विरासत आने वाली पीढ़ियों तक गूंजती रहेगी. म्यूजिक इंडस्ट्री ने सिर्फ एक एग्जीक्यूटिव नहीं, बल्कि वह शख्स खो दिया है जिसने सितारों को पहचानना और उन्हें चमकाना सिखाया.

First published on: Jun 23, 2026 04:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola