Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Eetha Teaser: अरे मर जाएगी… चेतावनी के बावजूद स्टेज पर पहुंची श्रद्धा कपूर, दमदार परफॉर्मेंस ने उड़ाए होश

Eetha Teaser Out: श्रद्धा कपूर की फिल्म Eetha का दमदार टीजर रिलीज हो गया है. विठाबाई नारायणगांवकर की प्रेरणादायक कहानी पर बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर की शानदार परफॉर्मेंस और दमदार डायलॉग ने फैंस का दिल जीत लिया.

---विज्ञापन---

Eetha Teaser Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ईठा’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है. सोशल मीडिया पर टीजर लीक होने के बाद मेकर्स ने इसे ऑफिशियली जारी किया. रिलीज होते ही टीजर चर्चा का विषय बन गया है और श्रद्धा कपूर की दमदार झलक ने फैंस की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है.

किस पर आधारित है फिल्म?

फिल्म में श्रद्धा कपूर मराठी लोककला की मशहूर कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं, जिन्हें ‘तमाशा क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता था. टीजर की सबसे खास बात इसकी भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी है, जो दर्शकों को शुरुआत से ही बांधे रखती है.

---विज्ञापन---

टीजर की कहा से होती है शुरुआत?

टीजर की शुरुआत एक भव्य तमाशा शो से होती है, जहां दर्शकों की भारी भीड़ अपनी पसंदीदा कलाकार ईठा का इंतजार कर रही है. दूसरी तरफ, स्टेज के पीछे ईठा प्रसव पीड़ा से जूझती नजर आती हैं. कुछ ही पलों बाद वह बच्चे को जन्म देती हैं, लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है. जब वह आराम करने के बजाय दोबारा तैयार होकर मंच पर लौटने का फैसला करती हैं.

इस डायलॉग ने फैंस के खड़े किए रोंगटे

इस दौरान एक आवाज उन्हें रोकते हुए कहती है, ‘अरे मर जाएगी!’ लेकिन ईठा का जवाब पूरे टीजर का सबसे ताकतवर पल बन जाता है. श्रद्धा कपूर की आवाज में सुनाई देता है, ‘पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी, नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी.’ यही डायलॉग दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है.

---विज्ञापन---

कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर?

बताया जा रहा है कि टीजर में दिखाई गई घटना विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक है. कहा जाता है कि उन्होंने नौ महीने की गर्भावस्था में भी मंच पर प्रस्तुति दी थी. प्रसव के बाद भी उन्होंने अपना शो पूरा किया था, जिसकी चर्चा आज भी मराठी लोककला के इतिहास में होती है.

‘छावा’ के डायरेक्टर ने बनाई फिल्म

फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जिन्होंने इससे पहले मराठी इतिहास पर आधारित सफल फिल्म ‘छावा’ बनाई थी. वहीं, म्यूजिक की जिम्मेदारी मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने संभाली है. टीजर में बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी इंप्रेसिव नजर आ रहा है.

---विज्ञापन---

फिल्म में श्रद्धा के साथ कौन होगा?

फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे. ‘ईठा’ 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जहां इसका मुकाबला साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने वाला है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह टक्कर किसके नाम रहती है.

First published on: Jun 23, 2026 04:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola