Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कन्नड़ एक्ट्रेस के साथ बेंगलुरु में छेड़छाड़, पैंट में हाथ डालकर युवक ने किए अश्लील इशारे, वीडियो वायरल

Kannada actor Divya Suresh: साउथ अदाकारा दिव्या सुरेश के सामने एक व्यक्ति ने अश्लील हरकतें कीं. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर सुरक्षा पर सवाल उठाए.

---विज्ञापन---

Kannada actor Divya Suresh alleges street harassment in Bengaluru

Kannada actor Divya Suresh: ‘बिग बॉस कन्नड़’ की पूर्व कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस दिव्या सुरेश ने हाल ही में खुद के साथ हुई एक कथित छेड़छाड़ की घटना शेयर की. अपने सोशल मीडिया पर पर पोस्ट कर एक्ट्रेस ने कहा कि ये घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे हुई, जब वो अपनी कजिन के साथ कार की ओर जा रही थीं. ये घटना उनके साथ बेंगलुरु ने हुई है.

बेंगलुरु ने एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़

दिव्या सुरेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि एक अज्ञात व्यक्ति उनका पीछा करने लगा और उनके सामने अश्लील हरकतें करने लगा. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने और उनकी कजिन ने तुरंत उसे टोका, लेकिन वह नहीं रुका और उनके कार में बैठने तक उनका पीछा करता रहा.

---विज्ञापन---
DIVYA SURESH

सुरक्षा पर उठाए सवाल

आगे एक्ट्रेस ने कहा कि केवल रात में सड़क पर चलने की वजह से किसी भी महिला को इस तरह के उत्पीड़न का सामना नहीं करना चाहिए. उन्होंने अपनी पोस्ट में बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए सवाल किया, “जिस सुरक्षा का हमें बार-बार भरोसा दिया जाता है, वह कहां है?”

घटना वीडियो किया शेयर

इस पूरी घटना का दिव्या ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसे बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. वीडियो में उनकी कजिन उस व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, “उसके हाथ की हरकत देखो.” वहीं, दिव्या कहती हैं कि जैसे ही वे कार में बैठीं, वह व्यक्ति उनका पीछा करता रहा. उनकी कजिन वीडियो में पुलिस को फोन करने के लिए भी कहती सुनाई देती हैं.

---विज्ञापन---

कौन हैं दिव्या सुरेश?

बता दें 33 साल की दिव्या सुरेश टीवी शो ‘बिग बॉस कन्नड़ 8’ में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा दिव्या ‘नन्ना हेन्ड्थी MBBS’ और ‘जोड़ी हक्की’ जैसे कन्नड़ टीवी सीरियल्स में भी काम किया है. साल 2017 में दिव्या मिस इंडिया साउथ का टाइटल भी जीत चुकी हैं. उन्होंने उसी साल कन्नड़ फिल्म ‘#9 हिल्टन क्रॉस’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. वो राउडी बेबी’, ‘केम्पू हलादी हसिरु’ और ‘हिरण्या’ जैसी कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.

First published on: Jun 30, 2026 06:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola