Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana 2026: ट्रेलर रिलीज के बाद छाईं माता सीता की तीन बहनें, जानें किस एक्ट्रेस को मिला कौन-सा रोल

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इसकी खूब चर्चा हो रही है. इस बीच ट्रेलर में नजर आईं माता सीता की तीन बहनों ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. आइए जानते हैं कि फिल्म में उर्मिला, मांडवी और श्रुतकीर्ति के किरदार कौन-सी एक्ट्रेसेस निभा रही हैं.

माता सीता की तीन बहनों के रोल में कौन?

ट्रेलर में साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आई हैं. उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं. वहीं, ट्रेलर की शुरुआत में उनके पीछे खड़ी तीन एक्ट्रेसेस को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा हो रही है.

---Advertisement---

उर्मिला के रोल में सोनिया बलानी

एक्ट्रेस सोनिया बलानी फिल्म में माता सीता की बहन उर्मिला की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म में वह लक्ष्मण की पत्नी के रूप में नजर आएंगी.

मांडवी के रोल में रिया कपूर

रिया कपूर फिल्म में मांडवी की भूमिका निभा रही हैं, जो भगवान राम के भाई भरत की पत्नी हैं. रिया टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं और कई शोज में नजर आ चुकी हैं.

---Advertisement---

श्रुतकीर्ति के रोल में सुरभि दास

अभिनेत्री सुरभि दास फिल्म में श्रुतकीर्ति की भूमिका निभा रही हैं. वह शत्रुघ्न की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी.

रामायण स्टार कास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान, अरुण गोविल राजा दशरथ और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका निभा रहे हैं.फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 पर दर्शकों के बीच आएगा.

---Advertisement---
First published on: Aug 03, 2026 11:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola