Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और एक्टर अक्षरा सिंह के बीच सालों से विवाद चल रहा है. कई बार एक्ट्रेस ने पवन को लेकर बयान भी दिए. लेकिन अब लगता है कि पवन ने शायद इस लड़ाई को यहीं खत्म करने का फैसला कर लिया है. हाल ही में एक के दौरान मंच से पवन सिंह ने एक्ट्रेस और उनके परिवार से माफी मांगी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
पवन सिंह ने मांगी माफी
पवन सिंह नवरात्री के अवसर पर मुंगेर में हुए एक कार्यक्रम में पहुंचे. यहां मंच से फैंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘अक्षरा सिंह तुम मेरी बाबू, मेरा बच्चा हो. तुम्हारे पिता में भाई और मां मेरी भाभी हैं. उनकी मैं इज्जत करता हूं. मैं तुमसे दिल से माफी मांगना चाहता हूं.’
फिर से साथ काम करेंगे अक्षरा-पवन?
इसी कार्यक्रम में एक फैन ने पवन सिंह से पूछा कि क्या उनकी और अक्षरा की जोड़ी फिर से पर्दे पर नजर आएंगे? तो पवन ने जवाब देते हुए कहा- ‘बहुत जल्दी जोड़ी नजर आएगी और मेरे बच्चे को लगता है की मुझसे गलती हुआ है तो मैं उनको दिल से सॉरी बोलता हूं.’ पवन ने आगे कहा, ‘मां-बाप होते हैं, उनसे बड़ा कोई नहीं होता है. अक्षरा जी के माता-पिता को मेरे चलते अगर बुरा महसूस हुआ है. गलत लगा है तो मैं भैया-भाभी को दिल से सॉरी बोलता हूं और प्रणाम करता हूं.’
पवन-अक्षरा का रिश्ता
बता दें पवन सिंह और अक्षरा सिंह का कथित अफेयर कई साल तक सुर्खियों में रहा. पर्दे पर दोनों की जोड़ी सुपरहिट जोड़ी मानी जाती रही है. अक्षरा ने पवन पर नियंत्रणकारी, प्रताड़ना भरा व्यवहार के आरोप लगाए और ये भी कहा कि पवन नशे में उन पर हाथ उठाते हैं. अक्षरा से रिश्ते के बावजूद पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से शादी कर ली. इस कथित धोखे के बाद 2019 में अक्षरा ने पवन सिंह पर FIR भी दर्ज कराई थी.