Saturday, 10 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘दृश्यम 3’ के बाद ‘चौहान’ बनकर लौटेंगे Ajay Devgn, कारगिल में शुरू हुई नई फिल्म की शूटिंग

Chauhaan: हाल ही में आई अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को दर्शक भरपूर प्यार दे रहे हैं. इसी बीच खबर आई है कि एक्टर ने अपनी अगली फिल्म 'चौहान' की शूटिंग शुरू कर दी है.

Ajay Devgn begins shooting for Chauhaan in Kargil
Ajay Devgn begins shooting for Chauhaan in Kargil

Chauhaan: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन हाल ही में आई अपनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ से दर्शकों का दिल लगातार जीतने में कामयाब हो रहे हैं. उनकी फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करती नजर आ रही है. फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसी बीच खबर आई है कि अजय देवगन ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है.

अजय देवगन ने शुरू की ‘चौहान’ की शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी आने वाली ‘चौहान’ (Chauhaan) पर एक्टर ने काम शुरू कर दिया है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन फिल्म चौहान की शूटिंग के लिए लद्दाख पहुंच गए हैं. पोर्टल को एक सोर्स ने बताया, ‘अजय देवगन कारगिल में ‘चौहान’ की शूटिंग कर रहे हैं. वो कुछ दिन पहले यहां पहुंचे थे और शूटिंग शुरू भी कर चुके हैं. इस खूबसूरत शहर में फिल्म के कुछ अहम सीन शूट किए जाएंगे. मेकर्स ने पहले ही जरूरी परमिशन ले ली थी और शूटिंग बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके, इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी भी की है.’ रिपोर्ट्स ने आगे बताया, ‘कारगिल में काफी ठंड है और यहां का मौसम ‘चौहान’ के सीन को असली जैसा दिखाने में जरूर मदद करेगा.’ बता दें अजय देवगन कई दशकों बाद लद्दाख में शूटिंग कर रहे हैं. इससे पहले अजय ने साल 2003 में आई जे. पी. दत्ता की फिल्म ‘एलओसी: कारगिल’ (LOC: Kargil) के लिए ‘लद्दाख’ में शूटिंग की थी.

---विज्ञापन---

टीजर के बाद उत्साहित फैंस

इसी साल 2026 के जून महीने में ‘चौहान’ का पहला टीजर रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों का खास ध्यान अपनी ओर खींचा था. टीजर में अजय देवगन का लुक भी रिवील हुआ था. इसमें बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘हम’ का मशहूर गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ सुनाई देता है और टीजर के अंत में अजय का डायलॉग, ‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’, आता है.

कब रिलीज होगी ‘चौहान’?

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ की रिलीज डेट 1 अक्टूबर 2027 तय की गई है. इसका निर्देशन नीरज यादव (Neeraj Yadav) कर रहे हैं. चौहान के अलावा ‘धमाल 4’, ‘रेंजर’ और ‘गोलमाल 5’ जैसी फिल्में भी लाइनअप हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Oct 10, 2026 04:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola