आमिर खान और गौरी स्प्रैट लंबे समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे. अब आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं. बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में शादी कर ली है. इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद रहे. साथ ही, आमिर खान की पिछली शादियों से उनके बच्चे भी इस समारोह में शामिल हुए.
आमिर और गौरी बने पति पत्नी
वहीं, ‘स्क्रीन’ की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट आधिकारिक तौर पर अब पति-पत्नी बन चुके हैं. शादी से पहले आमिर की बेटी इरा खान और उनके बेटे जुनैद खान समारोह में पहुंचे थे. इसके अलावा, आमिर के करीबी दोस्त और फिल्म ‘लगान’ के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अपनी पत्नी के साथ समारोह में शामिल हुए। अभिनेत्री एली अवराम भी इस खास मौके पर आमिर खान के घर पहुंचती नजर आईं.
गौरी और आमिर की लव स्टोरी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट के रिश्ते की शुरुआत साल 2024 में हुई थी. गौरी से आमिर की मुलाकात उनकी कजिन नुजहत खान के जरिए हुई थी. हालांकि, दोनों की पहली मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी, लेकिन उन्होंने साल 2024 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. इसके बाद साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर ने मीडिया को गौरी से परिचित कराया और उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बताया. उस समय उन्होंने यह भी कहा था कि तीसरी शादी की उनकी कोई प्लानिंग नहीं थी, लेकिन गौरी से मिलने के बाद उन्हें जीवन में स्थिरता का एहसास हुआ.
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और एक सैलून चेन का संचालन करती हैं. इसके अलावा, वह एक हेयर केयर ब्रांड की डायरेक्टर और पार्टनर भी हैं. इन दिनों वह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के काम में साथ दे रही हैं. गौरी की पिछली शादी से उनका सात साल का एक बेटा भी है.
आमिर खान के हो चुका है दो बार तलाक
गौरतलब है कि आमिर खान बीते एक साल से गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे थे. हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की पुष्टि करते हुए बताया था कि वह 5 जुलाई को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपने घर पर सादगी से शादी करेंगे. इससे पहले आमिर खान की शादी रीना दत्ता और बाद में किरण राव से हुई थी. हालांकि, उनकी दोनों शादियां तलाक पर खत्म हुईं.
यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में कंगना रनौत के सामने हुआ पहला एलिमिनेशन, इस कंटेस्टेंट को किया बेघर