Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘सिकंदर’ के आगे इस फिल्म ने की बंपर कमाई, बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन भी काटा गदर

साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म एल2-एम्पुरान की बॉक्स ऑफिस पर कमाई चौथे दिन भी जारी रही। उम्मीद थी कि सलमान की सिकंदर के रिलीज होने से कलेक्शन गिरेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एल2-एम्पुरान ने तीसरे दिन की अपेक्षा चौथे दिन दो करोड़ अधिक कमाए।

---विज्ञापन---

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म एल2-एम्पुरान का दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है। रविवार को इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने जोरदार कमाई की और सलमान खान की फिल्म सिकंदर को कड़ी टक्कर दी। इस फिल्म के बारे में ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सलमान खान की फिल्म के आने के बाद मोहनलाल की फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्कि एल2-एम्पुरान की फिल्म में शनिवार के मुकाबले रविवार की कमाई में दो करोड़ रुपए का इजाफा देखा गया है। आइए देखते हैं कि दोनों ही फिल्मों ने कितनी की कमाई।

एल2-एम्पुरान डे 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

27 मार्च यानि गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एल2-एम्पुरान ने संडे को 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 60 करोड़ रुपये हो गया है। एल-एम्पुरान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 21 करोड़ रुपए कमाए। दूसरे दिन 11.1 करोड़ रुपए। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 13.25 करोड़ रुपए की कमाई की।

---विज्ञापन---

कैसी रही पहले दिन सिकंदर की कमाई

सलमान खान की सिकंदर को 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज किया गया। पहले दिन फिल्म ने 26 करोड़ रुपए का दमदार कलेक्शन किया, लेकिन रविवार को यह एल2-एम्पुरान से आगे निकलने में नाकाम रही। क्योंकि सलमान खान की फिल्म सिकंदर की कमाई में इसके एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी शामिल है उस मुताबिक ये मोहनलाल की फिल्म से पीछे ही रह गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sikandar ने रिलीज होते ही तोड़ा ये रिकॉर्ड, पहले दिन अब तक इतना कलेक्शन

कौन किस पर भारी?

एल2-एम्पुरान न सिर्फ मलयालम में बल्कि हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज हुई है। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से बेहतरीन रिव्यू मिले हैं, जिससे इसकी कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। हालांकि, सलमान खान की सिकंदर ने पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग ली, लेकिन एल2-एम्पुरान की लगातार अच्छी परफॉर्मेंस ने इसे कड़ी टक्कर दी है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पहले दिन की कमाई में अपनी 9 फिल्मों से पिछड़े सलमान, जानें सिकंदर का कलेक्शन

First published on: Mar 31, 2025 07:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola