Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह एक मल्टीस्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के नौ दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने 9वें दिन कितनी कमाई की.
फिल्म ने पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़
अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस तरह पहले दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 19 करोड़ रुपये रहा. दूसरे दिन फिल्म ने 20 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 24.75 करोड़ रुपये की कमाई की। रिलीज के पहले सप्ताह में फिल्म ने कुल 93.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
वेलकम टू द जंगल ने किया 9वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के नौवें दिन 7.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह कमाई शुक्रवार के मुकाबले ज्यादा रही. शुक्रवार को फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि शनिवार को इसकी कमाई में करीब 3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 23 प्रतिशत रही और इसके कुल 5,792 शो चले. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में 105 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में नौ दिनों में इसका कुल कलेक्शन 154.97 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
फिल्म में नजर आए 34 कलाकार
सिनेमाघरों में इन दिनों कई अन्य फिल्में भी लगी हुई हैं. हालांकि, इसके बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई की रफ्तार पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. इस बीच आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ भी रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ लगातार अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म में कुल 34 कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, रवीना टंडन, अरशद वारसी, राजपाल यादव, लारा दत्ता और जैकलीन फर्नांडिस भी फिल्म का हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें- Alpha Box Office Collection Day 2: ‘अल्फा’ ने दूसरे दिन लगाई छलांग, आलिया-बॉबी की फिल्म ने शनिवार को कमाए इतने करोड़