Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Welcome To The Jungle: पांचवें दिन कैसा रहा ‘वेलकम टू द जंगल’ का प्रदर्शन, जानें फिल्म का टोटल कलेक्शन

Welcome To The Jungle 2026 Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल को रिलीज हुए 5 दिन हो गए. जानें फिल्म की अबतक की टोटल कमाई.

---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle 2026 Box Office Collection Day 5
Welcome To The Jungle 2026 Box Office Collection Day 5

Welcome To The Jungle 2026 Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन पूरे कर लिए हैं. 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस कॉमेडी फिल्म ने पहले वीकेंड जमकर कमाई की. इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म ने अपने रिलीज के पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया.

5वें दिन की कमाई

Sacnilk के मुताबिक पांचवें दिन, वेलकम टू द जंगल (वेलकम 3) ने अबतक ₹5.86 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹93.44 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹78.11 करोड़ हो गया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन और दिशा पाटनी सहित 30 से ज्यादा सितारे शामिल हैं.

---विज्ञापन---

बीते दिनों की कमाई

26 जून को रिलीज से पहले ‘वेलकम टू जंगल’ के पेड प्रीव्यू शोज भी रखे गए, जिससे फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. दूसरे दिन शनिवार 20 करोड़, वहीं तीसरे दिन रविवार को इसने सबसे ज्यादा 24.75 करोड़ रुपये कमाए. फिर चौथे दिन इसने 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

फिल्म का बजट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में 250 से 300 करोड़ रुपये का खर्च आया है. इस तरह से देखें तो फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. हालांकि आने वाले दिनों में इसे अपना बजट निकालने के लिए तेजी से कलेक्शन करना पड़ेगा. ये फिल्म वेलकम फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है.

---विज्ञापन---

First published on: Jun 30, 2026 08:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola