Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic Advance Bookings: रिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ ने कर ली धुआंधार कमाई, एडवांस बुकिंग में यश की फिल्म ने छापे करोड़ों

Toxic Advance Bookings: सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में तहलका मचाने को तैयार है. रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने धुआंधार कमाई तय कर ली है.

toxic advance booking

Toxic Advance Bookings: सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है. 26 अगस्त को ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उतरने से पहले ही इसने तहलका मचा दिया है. दरअसल 21 अगस्त से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई और धड़ाधड़ इसके टिकट बिक रहे हैं. एडवांस बुकिंग के मामले में ये फिल्म धुआंधार कमाई करती नजर आ रही है. आइए जानते हैं अबतक एडवांस बुकिंग से फिल्म ने कितना कमाया है.

बॉक्स ऑफिस पर Toxic की सुनामी

‘KGF’ और ‘KGF 2’ बाद ‘टॉक्सिक’ यश के करियर की सबसे बड़ी और शानदार फिल्म होने जा रही है. एडवांस बुकिंग से ये साफ नजर आ रहा है कि ‘टॉक्सिक’ पहले वीकेंड ही ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है. सैकनिल्क के मुताबिक, BookMyShow पर ‘टॉक्सिक’ के अबतक करीब सात लाख टिकट बिक चुके हैं.

---विज्ञापन---

एडवांस कलेक्शन में छाई यश की फिल्म

26 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म ‘टॉक्सिक’ के जरिए यश एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने को तैयार हैं. दुनियाभर के सिनेमाघरों में इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ पहले दिन ऐतिहासिक ओपनिंग ले सकती है, क्योंकि 21 अगस्त से इसकी जबरदस्त एडवांस बुकिंग जारी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, आज सोमवार को अबतक ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में भारत में 26.4 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. 15422 शो के लिए फिल्म के 712360 टिकट बिके हैं. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ 34.93 करोड़ रुपये कलेक्शन हो चुकी है.

टॉक्सिक से इतिहास रचेंगे सुपरस्टार यश?

अबतक ‘टॉक्सिक’ के सात लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और फिल्म को रिलीज होने में अभी दो दिन बाकि है. अकेले 21 अगस्त को ही ‘टॉक्सिक’ के 346,410 टिकट बिके थे और उसके बाद से लगातार इसके आंकड़ों में बढ़त देखी जा रही है. बात करें फिल्म की तो ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 24, 2026 07:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola