The Odyssey Box Office Collection Day 2: हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म ‘द ओडिसी’ ने अपनी रिलीज से दुनियाभर में तहलका मचा दिया है. 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है. दूसरे दिन इस फिल्म को वीकएंड का फायदा मिलता नजर आ रहा है. आइए फिल्म के दूसरे दिन शनिवार के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.
‘द ओडिसी’ के दूसरे दिन की कमाई
Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपने रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को अबतक ₹18.70 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹41.29 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹34.80 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है. वीकेंड पर फिल्म अच्छी रफ़्तार पकड़ती नजर आ रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म रविवार को और ज्यादा कमाई करेगी. ‘द ओडिसी’ को लेकर इंडियन ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

फिल्म में शामिल हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ में हॉलीवुड के कई मशहूर चेहरे शामिल हैं. इसमें मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो और हिमेश पटेल लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म में मैट डेमन ने राजा ओडिसीस का लीड रोल निभाया है, जिसे खूब सराहा जा रहा है.
‘द ओडिसी’ की कहानी
बात करें फिल्म की कहानी कि तो, ‘द ओडिसी’ की कहानी ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित है. हालांकि दिग्गज निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने इसे बड़े ही शानदार तरीके से दर्शकों के सामने पेश किया है. कहानी में ट्रोजन का युद्ध जीतने के बाद इथाका के राजा ओडिसीस अपने देश लौटना चाहते हैं. लेकिन ये घर वापसी उनके लिए आसान नहीं, घर लौटने की इस यात्रा में कई रोमांचक मोड़ आते हैं और वो 10 साल बाद वो अपने राज्य लौटता है.