Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: तीसरे दिन की The Kerala Story 2 ने करोड़ों की कमाई, जानें कहां तक पहुंचा कलेक्शन

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3: फिल्म 'The Kerala Story 2' विवादों के बीच रिलीज होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है.

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड की फिल्म ‘The Kerala Story 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 3 दिन हो गए है. विवादों में घिरी ये फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. कोर्ट में लड़ाई लड़ने के बाद रिलीज हुई ‘The Kerala Story 2’ ने 3 दिनों में 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने तीसरे दिन काफी अच्छा कलेक्टक्शन किया है. चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘The Kerala Story 2’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड की विवादों में घिरी फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने तीसरे दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म की तीसरे दिन की कमाई पिछले दो दिनों के मुकाबले काफी बेहतर रही. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 10.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, तीसरे दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 13.16% रही, जिसमें सुबह के शो में 7.86%, दोपहर के शो में 15.56%, शाम के शो में 15.82% और रात के शो में 13.40% रही.

---विज्ञापन---

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने वर्ल्डवाइड लेवल पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com के अनुसार, ‘The Kerala Story 2’ ने 3 दिनों में कुल 12.3 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. मालूम हो कि ये फिल्म 27 फरवरी को कोर्ट से ऑर्डर मिलने के बाद शाम को रिलीज हुई थी.

मूवी की कास्ट और कहानी

फिल्म ‘The Kerala Story 2’ में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा जैसी यंग एक्ट्रेसेस लीड रोल में हैं. वहीं, एक्टर्स अलका अमीन, अर्जन औजला, सुमित गहलावत और रामजी बाली भी अहम भूमिका में हैं. यह 2023 की ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल फिल्म है, जिसकी कहानी लव जिहाद जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है.

First published on: Mar 02, 2026 08:13 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola