Friday, 20 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

ममूटी की फिल्म ‘जॉनी वॉकर’ फेम एक्टर रॉबिन वर्गीस का निधन, 56 साल की उम्र में लंबी बीमारी से गई जान

Robin Varghese Death: मलयालम अभिनेता रॉबिन वर्गीस का 56 साल की उम्र में अमेरिका के कैलिफोर्निया में निधन हो गया है. ममूटी की हिट फिल्म 'जॉनी वॉकर' में अपने किरदार से मशहूर हुए रॉबिन लंबे समय से बीमार चल रहे थे. शनिवार 21 नवंबर को न्यूयॉर्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

robin varghese death
robin varghese death

Robin Varghese Death: साउथ और खासकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. सुपरस्टार ममूटी (Mammootty) की साल 1992 की फिल्म ‘जॉनी वॉकर’ (Johnny Walker) में ‘शेली’ के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले मशहूर अभिनेता रॉबिन वर्गीस (Robin Varghese) का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है. गुरुवार 19 नवंबर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में उन्होंने अंतिम सांस ली. वह पिछले काफी समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनके निधन की खबर से पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

अमेरिका के कैलिफोर्निया में ली अंतिम सांस

रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉबिन वर्गीस का निधन गुरुवार 19 नवंबर 2026 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ जहां वह पिछले चार सालों से अपने परिवार के साथ रह रहे थे. वह लंबे समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था. जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शनिवार 21 नवंबर को न्यूयॉर्क में किया जाएगा.

---विज्ञापन---

केरल के पथानामथिट्टा जिले के रहने वाले थे रॉबिन

रॉबिन वर्गीस मूल रूप से केरल के पथानामथिट्टा जिले में तिरुवल्ला के पास स्थित कुन्ननथनम के रहने वाले थे. विदेश में बसने के बावजूद वह अपनी मिट्टी और मलयालम सिनेमा के दर्शकों के दिलों में हमेशा खास जगह बनाए हुए थे.

ममूटी की फिल्म ‘जॉनी वॉकर’ से मिली थी बड़ी पहचान

रॉबिन वर्गीस को साल 1992 में रिलीज हुई मेगास्टार ममूटी की सुपरहिट फिल्म ‘जॉनी वॉकर’ में ‘शेली’ का किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है. इस फिल्म में उन्होंने ममूटी के दोस्त के भाई की भूमिका निभाई थी जो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुई और उन्हें रातोंरात पहचान दिला गई.

---विज्ञापन---

निर्देशक जयराज समेत फिल्म जगत ने दी श्रद्धांजलि

रॉबिन के निधन की खबर सामने आने के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कई सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है. ‘जॉनी वॉकर’ के निर्देशक जयराज ने उन्हें बेहद प्यार से याद करते हुए कहा कि रॉबिन हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे और उनकी अदाकारी को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा.

मिमिक्री से शुरू किया था सफर और कन्नड़ फिल्मों में भी किया काम

इस प्रतिभाशाली अभिनेता ने ‘कोचीन कोरस’ नामक मिमिक्री मंडली के जरिए परफॉर्मिंग आर्ट्स की दुनिया में कदम रखा था. ‘जॉनी वॉकर’ के अलावा उन्होंने साल 2019 की मलयालम फिल्म ‘सोलोमोंटे मनावट्टी सोफिया’ में भी काम किया था. मलयालम सिनेमा के साथ-साथ रॉबिन ने कुछ कन्नड़ फिल्मों और कई शॉर्ट फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का हुनर दिखाया था.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 20, 2026 10:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो