Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jana Nayagan Box Office Collection Day 18: संडे को ‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, 18वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Jana Nayagan Box Office Collection Day 18: थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 18वें दिन रविवार को अच्छा प्रदर्शन किया. वहीं, अब फिल्म भारत में 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करने के बेहद करीब पहुंच गई.

Jana Nayagan Collection
Jana Nayagan Collection

Jana Nayagan Box Office Collection Day 18: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ तमाम विवादों के बाद 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में शानदार परफॉर्म किया और 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई में गिरावट जारी रही. हालांकि, रिलीज के 18वें दिन यानी रविवार को फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया. आइए जानते हैं कि फिल्म ने रविवार को कितनी कमाई की.

संडे को फिल्म ने किया शानदार कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को अच्छा कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म ने 3.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की ऑक्यूपेंसी 35.1 प्रतिशत रही, जबकि कुल 2,148 शोज चलाए गए. फिल्म ने हिंदी भाषा में 25 लाख रुपये और तेलुगु भाषा में 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

दुनिया भर में फिल्म ने कमाए इतने करोड़

फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 192.30 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म अब भारत में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. वहीं, दुनियाभर में इसका कलेक्शन 317.18 करोड़ रुपये हो गया है.

हफ्ते के हिसाब से कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने 153.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 31.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, तीसरे हफ्ते के शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने 7.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

जन नायकन विवाद

फिल्म को लेकर बात करें तो इस मूवी को लेकर रिलीज से पहले जमकर बवाल हुआ था. फिल्म जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म के मेकर्स CBFC के बीच विवाद चल रहा था. जिसके कारण इसकी रिलीज डेट में देरी हुई. इतना ही नहीं रिलीज से पहले फिल्म की एक क्लिप भी वायरल हुई थी, जिसपर मेकर्स ने नाराजगी जताई थी. वहीं, विजय के तमिलनाडु सीएम बनने के बाद 23 जुलाई को फिल्म रिलीज हुई और इसे देख तमाम दर्शक भी भावुक हो गए थे. वहीं, फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े और बॉबी देओल नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Toxic Trailer देख खुशी से झूमे Sidharth Malhotra, पत्नी Kiara Advani की तारीफ में कही ये बात

---विज्ञापन---

First published on: Aug 10, 2026 07:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola