Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raja Shivaji Box Office Day 28: ‘राजा शिवाजी’ ने 28वें दिन भी दिखाया अपना जलवा, रितेश देशमुख की फिल्म ने अबतक बटोरे इतने करोड़

Raja Shivaji Box Office Collection Day 28: बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' अब भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. 28वें दिन फिल्म ने अपनी शानदार कमाई जारी रखी है.

---विज्ञापन---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 28

Raja Shivaji Box Office Collection Day 28: 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर पहला महीना पूरा कर लेगी. मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म की ऐतिहासिक कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा. हिंदी पट्टी में भले ही फिल्म को कम पसंद किया गया, लेकिन मराठी भाषा में फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की.

राजा शिवाजी को अब रिलीज हुए 28वें दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पहले दिन से धुआंधार कमाई कर रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि राजा शिवाजी ने गुरुवार यानी अपने रिलीज के 28वें दिन कितना बिजनेस किया है.

---विज्ञापन---

28वें दिन की कमाई

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने मराठी सिनेमा के लिए नया इतिहास बना दिया है. अब ये फिल्म मराठी सिनेमा की सबसे सफल और कमाऊ फिल्म बन गई है. रितेश देशमुख की ये फिल्म महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की कहानी कहती है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. अब बात करें कमाई की तो, 28वें दिन राजा शिवाजी ने ₹0.42 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹110.77 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹93.72 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है.

इससे एक दिन पहले यानी रिलीज के अपने चौथे बुधवार को फिल्म ने ₹0.40 करोड़ की कमाई की थी, ऐसे में गुरुवार की कमाई में थोड़ी बढ़त नजर आई है. जिसे देख ये कह जा सकता है कि अब भी रितेश की मूवी को फैंस अब भी भरपूर प्यार दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

इसके साथ ही राजा शिवाजी मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है. पहले ये रिकॉर्ड मराठी फिल्म ‘सैराट’ के नाम था. इस मूवी में रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, जेनेलिय डिसूजा, भाग्यश्री फरदीन खान, अभिषेक बच्चन और सलमान खान शामिल हैं. सलमान ने इसमें कैमिओ किया है. ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज और अफजल खान के बीच हुए संघर्ष को दिखाती है. फिल्म में अफजल खान का किरदार संजय दत्त ने निभाया है.

First published on: May 28, 2026 10:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola