Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: रात में भी O Romeo ने की करोड़ों की कमाई, जानें Day 1 का कलेक्शन

O Romeo Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इंटेंस रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' ने रात में कितनी कमाई की है?

O Romeo Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘O Romeo’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. आज इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक दिन पूरा हो गया. इसी के साथ मूवी का पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया. लेकिन आज हम आपको फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के साथ-साथ ये भी बताएंगे कि आखिर इस रोमांटिक ने रात में कितनी कमाई की है.

‘O Romeo’ की पहले दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इंटेंस रोमांटिक फिल्म ‘O Romeo’ ने पहले दिन 8.25 करोड़ की शानदार कमाई की. फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर जैसी उम्मीद की जा रही थी, उस पर फिल्म पूरी तरह से खरी उतरी है. लेकिन ‘O Romeo’ की इस कमाई में इसके नाइट शो का काफी बड़ा योगदान है, जिसकी वजह से फिल्म ने पहले दिन इतना बड़ा कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

रात में बढ़ी इतनी कमाई

दरअसल, ‘O Romeo’ ने पहले दिन शाम 8 बजे तक सिर्फ 5.71 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था. इसके बाद अकेले नाईट शो में फिल्म ने 2.54 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, पहले दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 14.86% रही, जिसमें सुबह के शो में 8.63%, दोपहर के शो में 12.17%, शाम के शो में 13.66% और रात के शो में 24.97% की. पूरे दिन के मुकाबले रात में इसकी ऑक्यूपेंसी ज्यादा थी.

‘O Romeo’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत के अलावा शाहिद और तृप्ति की इंटेंस रोमांटिक फिल्म ‘O Romeo’ ने वर्ल्डवाइड भी शानदार कलेक्शन की है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘O Romeo’ ने पहले दिन दुनियाभर में 9.75 करोड़ की कमाई की है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 14, 2026 08:13 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola