Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

53 एपिसोड, 5000 साल पुरानी कहानी और एक एक्टर के 17 रोल, PM की किताब पर बना है दूरदर्शन का ये शो

---विज्ञापन---

दूरदर्शन पर ऐसे कई अनोखे और बेहतरीन शो टेलीकास्ट हुए हैं, जिन्होंने सालों तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. इस लिस्ट में रामायण से लेकर महाभारत तक कई शो शामिल हैं, जिन्हें दर्शक आज भी बड़े चाव से देखते हैं. हालांकि, आज हम दूरदर्शन के एक ऐसे शो की बात कर रहे हैं, जो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की किताब पर आधारित था. इस 53 एपिसोड वाले शो में भारत के करीब 5000 साल पुराने इतिहास को बेहद दिखाया गया था. इतना ही नहीं, शो में एक ही एक्टर ने 17 अलग-अलग रोल निभाकर सबको हैरान कर दिया था.

शो में दिखी हजारों साल की कहानी

हम जिस शो की बात कर रहे हैं, वह एक ऐतिहासिक धारावाहिक है. इसमें भारत के हजारों सालों के इतिहास को दिखाया गया है. साथ ही, शो में कई ऐसे कलाकार नजर आए, जो बाद में बॉलीवुड के बड़े नाम बने.

---Advertisement---

जवाहरलाल नेहरू की किताब पर बना है 'भारत एक खोज' शो

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'भारत एक खोज' की, जो साल 1988 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ था. यह शो जवाहरलाल नेहरू की फेमस किताब 'भारत एक खोज' (The Discovery of India) पर आधारित था, जिसे उन्होंने जेल में रहते हुए लिखा था. इस किताब में भारतीय संस्कृति, इतिहास और सभ्यता के बारे में दिखाया गया है. वहीं, इस शो का निर्देशन मशहूर फिल्मकार श्याम बेनेगल ने किया था.

भारत एक खोज की स्टार कास्ट

'भारत एक खोज' में नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, इरफान खान, रोशन सेठ, टॉम ऑल्टर, कुलभूषण खरबंदा, पंकज बेरी, रजित कपूर, इला अरुण, अंजन श्रीवास्तव, के.के. रैना और सदाशिव अमरापुरकर जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. शो की स्टारकास्ट बेहद दमदार थी और सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को शानदार ढंग से निभाया.

---Advertisement---

एक्टर्स ने निभाए बेहतरीन किरदार, ओम पुरी ने किए 17 रोल

शो में रोशन सेठ ने जवाहरलाल नेहरू की भूमिका निभाई थी. वहीं, नसीरुद्दीन शाह छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आए. इसके अलावा ओम पुरी ने रावण, दुर्योधन, औरंगजेब समेत कुल 17 अलग-अलग रोल में नजर आए थे, जो इस शो की सबसे खास बातों में से एक था.

क्या है भारत एक खोज की कहानी

53 एपिसोड वाले इस शो में सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर भारत की आजादी तक के इतिहास को दिखाया गया था. इसकी कहानी किसी एक पात्र के इर्द-गिर्द नहीं घूमती, बल्कि हर एपिसोड में एक नया दौर, नया किरदार और इतिहास का एक नया अध्याय देखने को मिलता है. इसमें मौर्य साम्राज्य, मुगल काल, भक्ति आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पलों को बेहद शानदार तरीके से लोगों को दिखाया गया था.

---Advertisement---
First published on: Jul 03, 2026 07:18 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola