---विज्ञापन---
बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक फ्लॉप दे चुका है ये बॉलीवुड एक्टर, फिर भी करोड़ों में हैं कमाई, जानें नेटवर्थ?
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में दी हैं. इसके बावजूद वे सुपरस्टार का दर्जा रखते हैं. आज हम ऐसे ही एक अभिनेता की बात करने जा रहे हैं, जिन पर लंबे समय से फ्लॉप एक्टर का टैग लगा हुआ है. हालांकि लगातार फ्लॉप फिल्मों के बावजूद वह करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में।
अर्जुन कपूर बर्थडे
दरअसल, हम बात कर रहे हैं अर्जुन कपूर की, जो आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में हुआ था. वह जाने-माने फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत मोना कपूर के बेटे हैं.
अर्जुन कूपर की फिल्में
अर्जुन कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'इश्कजादे' से की थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद उन्होंने 'गुंडे', '2 स्टेट्स', 'की एंड का', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'संदीप और पिंकी फरार' जैसी फिल्मों में काम किया.
अर्जुन कपूर की फ्लॉप फिल्में
हालांकि पिछले कुछ वर्षों से अर्जुन कपूर एक बड़ी हिट फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. साल 2024 में रिलीज हुई 'सिंघम अगेन' को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था. इसके अलावा 'सरदार का ग्रैंडसन', 'एक विलेन रिटर्न्स', 'कुत्ते', 'मेरे हसबैंड की बीवी' और 'द लेडी किलर' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकीं. खासतौर पर 'द लेडी किलर' अर्जुन कपूर के करियर की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्मों में से एक रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर महज 60 हजार रुपये का कलेक्शन किया था.
अर्जुन कपूर नेटवर्थ
लगातार फ्लॉप फिल्मों के बावजूद अर्जुन कपूर करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ करीब 85 करोड़ रुपये है. वह एक फिल्म के लिए 7 से 10 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी अच्छी कमाई करते हैं और एक विज्ञापन के लिए करीब 60 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. उनकी सालाना कमाई करीब 10 करोड़ रुपये बताई जाती है.
आलीशान घर के अलावा महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर के पास पहले बांद्रा में समुद्र के सामने एक आलीशान अपार्टमेंट था, जिसे उन्होंने करीब 16 करोड़ रुपये में बेच दिया था. फिलहाल वह अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ मुंबई के एक लग्जरी घर में रहते हैं, जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा उन्हें लग्जरी कारों का भी काफी शौक है. उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज-मेबैक GLS 600, लैंड रोवर डिफेंडर, मासेराती लेवांटे और वोल्वो XC90 जैसी महंगी कारें शामिल हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.