Friday, 31 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jana Nayagan Box Office Collection Day 8: 150 करोड़ के पार हुई ‘जन नायकन’, 8वें दिन कमाए इतने करोड़

Jana Nayagan Box Office Collection Day 8: थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन गिरावट दर्ज की है. हालांकि भारत में इसने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

---विज्ञापन---

Jana nayagan Collection (1)
Jana nayagan Collection (1)

Jana Nayagan Box Office Collection Day 8: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो चुके हैं. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं, थिएटर से बाहर निकलते समय कई फैंस भावुक भी नजर आए. वहीं, रिलीज के 8 दिनों में फिल्म ने भारत में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने आठवें दिन भी अच्छी कमाई की है. आइए जानते हैं कि फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन कितना रहा है.

शुरुआती दिनों के कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन 21.15 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 28.90 करोड़ रुपये, चौथे दिन 32 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 10.65 करोड़ रुपये, छठे दिन 8 करोड़ रुपये और सातवें दिन 6.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

---विज्ञापन---

8वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन 3.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. गुरुवार को फिल्म की कमाई में बुधवार के मुकाबले गिरावट देखने को मिली. सातवें दिन फिल्म ने 6.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि आठवें दिन इसकी कमाई घटकर 3.98 करोड़ रुपये रह गई. यानी फिल्म की कमाई में सीधे 2.12 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 16.9 प्रतिशत रही और इसके 5,496 शो चले.

फिल्म ने भारत में किया 150 करोड़ रुपये के पार कलेक्शन

फिल्म ने तमिल भाषा में सबसे ज्यादा 3.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, हिंदी में 48 लाख रुपये और तेलुगु में 23 लाख रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही फिल्म ने 8 दिनों में भारत में कुल 153.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 260.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि फिल्म में थलपति विजय के अलावा पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी नजर आए हैं. यह फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होनी थी, लेकिन CBFC से जुड़े विवाद के कारण इसे दुनियाभर में 23 जुलाई को रिलीज किया गया. अब थलपति विजय अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान देंगे.

यह भी पढ़ें- जब श्रीदेवी की शादी की खबर सुनकर फूट-फूटकर रो पड़े थे अल्लू अर्जुन, बोले- ‘पूरा दिन खुद को…’

---विज्ञापन---
First published on: Jul 31, 2026 07:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola