---विज्ञापन---
जब श्रीदेवी की शादी की खबर सुनकर फूट-फूटकर रो पड़े थे अल्लू अर्जुन, बोले- ‘पूरा दिन खुद को…’
कुछ सितारों का स्टारडम ऐसा होता है कि सिर्फ आम लोग ही नहीं, दूसरे कलाकार भी उनके दीवाने बन जाते हैं. भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का जादू भी कुछ ऐसा ही था. उनकी खूबसूरती, अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस के लाखों करोड़ों फैंस थे. इन्हीं फैंस में एक नाम साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का भी है. उन्होंने एक इंटरव्यू में ऐसा खुलासा किया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था.
अल्लू अर्जुन ने बताई दिल की बात
अल्लू अर्जुन ने बताया था कि उन्हें बचपन से ही श्रीदेवी पर गहरा क्रश था. वह उन्हें सिर्फ पसंद ही नहीं करते थे, बल्कि उनके लिए श्रीदेवी सबसे खास थीं. एक्टर ने कहा था कि जब उन्हें पता चला कि श्रीदेवी ने फिल्म मेकर बोनी कपूर से शादी कर ली है, तो वह इस खबर को बर्दाश्त नहीं कर पाए और पूरे दिन रोते रहे.
अल्लू अर्जुन को श्रीदेवी पर था बड़ा क्रश
एक इंटरव्यू में अल्लू अर्जुन ने कहा था, 'मुझे श्रीदेवी पर बहुत बड़ा क्रश था. मैं उन्हें इतना पसंद करता था कि मुझे उनके जैसा कोई दूसरा नहीं लगता था. जब मुझे उनकी शादी की खबर मिली, तो मैं पूरे दिन रोता रहा. मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि उन्होंने शादी कर ली है.'
श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी ने तोड़ा दिल
श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 2 जून 1996 को शिरडी में बेहद निजी समारोह में शादी की थी. इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने अपनी शादी की खबर करीब एक साल तक सार्वजनिक नहीं होने दी थी. बाद में जनवरी 1997 में जब श्रीदेवी की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई, तब उनकी शादी का खुलासा हुआ था.
क्यों चर्चा में थी श्रीदेवी-बोनी कपूर की शादी?
उस समय यह रिश्ता काफी चर्चा में रहा, क्योंकि बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी थीं. अल्लू अर्जुन ने यह भी माना था कि उनकी उम्र के कई लड़कों की तरह श्रीदेवी उनके लिए सिर्फ एक पसंदीदा अभिनेत्री नहीं थीं, बल्कि वह उन्हें लेकर काफी सीरियस थे. यही वजह थी कि उनकी शादी की खबर ने उन्हें भावुक कर दिया था.
अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी से की शादी
समय के साथ जिंदगी आगे बढ़ी, अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी से शादी की और आज वह दो बच्चों के पिता हैं. वहीं, श्रीदेवी ने अपने शानदार करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और भारतीय सिनेमा की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में अपनी जगह बनाई. साल 2018 में दुबई में उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी यादें और उनकी फिल्मों का जादू आज भी करोड़ों फैंस के दिलों में जिंदा है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.