Hanuman Ansh Box Office Collection Day 24: बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित ‘हनुमान अंश’ लगातार दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24 दिन पूरे कर लिए हैं. आइए इसके 24वें दिन यानी रिलीज के चौथे रविवार के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.
रिलीज के शुरुआती दिनों में ‘हनुमान अंश’ कमाई के लिए संघर्ष कर रही थी. वहीं अब देशभर में फिल्म की खूब चर्चा हो रही है और लगातार सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त फायदा मिला रहा है और सोशल मीडिया पर लगातार इसकी चर्चा हो रही है.
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्श
Sacnilk के मुताबिक, 24वें दिन अब तक, ‘हनुमान अंश’ ने ₹10.74 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹45.01 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹38.12 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है. इससे पहले 23वें दिन 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.
तीसरे हफ्ते से हुआ कमाल, अचानक बढ़ी कमाई
हनुमान अंश ने रिलीज के पहले दिन 10 लाख रुपये कमाए थे. इसके बाद दूसरे दिन 20 लाख और तीसरे दिन फिल्म ने 30 लाख का कलेक्शन किया. चौथे दिन इसकी कमाई फिर गिर गई और इसने मात्र 10 लाख की कमाई की. फिर पांचवें दिन फिल्म ने 13 लाख कलेक्शन किया. छठे दिन फिल्म ने 13 लाख का बिजनेस किया. सातवें दिन फिल्म ने 12 लाख का कलेक्शन किया. इस तरह पहले हफ्ते फिल्म ने मात्र 1.08 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते फिल्म ने 40 लाख कमाए. वहीं तीसरे हफ्ते इसकी कमाई में तेजी से बढ़त हुई और फिल्म ने 10.40 करोड़ का बिजनेस किया.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो, ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें शोभिनव सत्या, विहान शेडगे, चंदन आनंद लीड रोल में हैं. दो हफ्ते बाद फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इसकी कमाई देखकर हर कोई हैरान रह गया है.