Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ek Din Box Office Day 4: पाई-पाई को मोहताज हुई साई पल्लवी की पहली हिंदी फिल्म, आमिर खान के बेटे ने डुबोया नाम

Ek Din Box Office Day 4: आमिर खान के बेटे जुनैद और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर बुरी पिटती नजर आ रही है. रिलीज के 4 दिनों में ही फिल्म डिजास्टर साबित हो गई.

---विज्ञापन---

Ek Din Box Office Collection Day 4
Ek Din Box Office Collection Day 4

Ek Din Box Office Day 4: साउथ की बेतरीन अदाकारा साई पल्लवी ने आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ अपना हिंदी डेब्यू किया है. हाल ही आई फिल्म ‘एक दिन’ में दोनों की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिल रही है. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पहले ही दिन ही डिजास्टर साबित हुई. इसकी कहानी दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही हैं. 4 दिन में ये फिल्म पाई-पाई कमाने को मोहताज हो गई है.

डिजास्टर साबित हुई ‘एक दिन’

1 मई को रिलीज हुई जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ को अब बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन हो गए है. इन 4 दिनों में फिल्म 4 करोड़ का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. बॉक्स ऑफिस पर इसका काफी बुरा हाल है. कई सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शक तक नसीब नहीं हो रहे हैं. आइए इसके चौथे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

---विज्ञापन---

चौथे दिन की कमाई

sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ ने चौथे दिन 20 लाख का कलेक्शन किया है. इससे पहले तीसरे दिन फिल्म ने 90 लाख कमाए थे. ऐसे में इन 4 दिनों फिल्म महज 3.25 करोड़ रुपये ही कमा सकी है. इसका ग्रॉस कलेक्शन 3.88 करोड़ हो गया है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 4.28 करोड़ है.

फिल्म के बारे में

आमिर खान प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ कमाए थे. दूसरे दिन फिल्म ने 1 करोड़ कमाए. तीसरे दिन इसकी कमाई 90 लाख रुपए रही. वहीं, चौथे दिन यानी पहले सोमवार ये 20 लाख ही कमा पाई. इस फिल्म का निर्देशन अनिल पांडे ने किया हैं. ये फिल्म 2016 में आई थाई फिल्म वन डे का हिंदी रीमेक है. इसमें साउथ की दिग्गज अदाकारा साई पल्लवी और आमिर खान के बेटे जुनैद खान लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

First published on: May 05, 2026 09:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola