Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar Box Office Collection Day 35: लगातार जारी है ‘धुरंधर’ का तूफान, 35वें दिन की कमाई कर देगी हैरान

Dhurandhar Box Office Collection Day 35: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 35 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर आंधी बनकर खड़ी है. इसकी कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही.

---विज्ञापन---

Dhurandhar Box Office Collection Day 35

Dhurandhar Box Office Collection Day 35: 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए अब 35 दिन बीत चले हैं और इसके बाद भी ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. कमाई के मामले में फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. इसकी कहानी और किरदार खूब पसंद किए जा रहे हैं.

35वें दिन की कमाई

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है. लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी आज भी वैसी ही है, जैसी पहले दिन थी. फिल्म ने पांचवें गुरुवार यानी 35वें दिन (8 जनवरी 2026) को धुरंधर ने भारत में सभी भाषाओं में अनुमानित 3.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि इस आंकड़े में अभी बदलाव हो सकते हैं. लेट नाईट शो के आंकड़े आने अभी बाकि हैं. ऐसे में फिल्म अब भी अच्छा-खासा कमाई कर रही है.

---विज्ञापन---

800 करोड़ के बेहद नजदीक पहुंची ‘धुरंधर’

इससे पहले धुरंधर ने 34वें दिन यानी 7 जनवरी 2026 को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे. पिछले दिनों से फिल्म की रफ़्तार थोड़ी कम जरूर हुई है, लेकिन अब भी दर्शक इसे देखने पहुंच रहे हैं. 35 दिनों के बाद धुरंधर का भारत नेट कुल कलेक्शन 789.14 करोड़ के करीब पहुंच गया है. अब ये फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है और इसने वर्ल्डवाइड ग्रॉस में भी 1200 करोड़ के पार. उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

First published on: Jan 08, 2026 10:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola