Saturday, 1 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: 19वें दिन भी नहीं थमी Dhurandhar की रफ्तार, जानें कहां तक पहुंची Avatar 3 की कमाई

Dhurandhar Vs. Avtar 3 Box Office Collection: फिल्म 'Dhurandhar' और 'Avatar 3' के इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी फासला देखने को मिल रहा है.

---विज्ञापन---

Dhurandhar Vs. Avtar 3 Box Office Collection
'Dhurandhar' और 'Avatar 3' की कमाई में फासला

Dhurandhar vs. Avtar 3 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ को रिलीज हुए आज 19 दिन हो गए हैं. लेकिन इसके बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है. वहीं, हॉलीवुड फिल्म ‘Avatar 3’ को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. इन 5 दिनों में फिल्म की कमाई का ग्राफ ऊपर से नीचे जाता हुआ दिखाई दिया. भारत में ‘Dhurandhar’ और ‘Avtar 3’ के कलेक्शन के बीच काफी फासला देखने को मिल रहा है. चलिए, आपको दोनों फिल्मों की कमाई के बारे में बताते हैं?

‘Dhurandhar’ की कमाई की रफ्तार जारी

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 19वें दिन 17.25 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही भारत में फिल्म ने अब तक 589.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 30.70% रही, जिसमें सुबह के शो में 18.59%, दोपहर के शो में 32.66%, शाम के शो में 35.67%, और रात के शो में 35.88% रही. ‘Dhurandhar’ भारत में 600 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar को पछाड़ रश्मिका मंदाना की ये मूवी पाकिस्तान में बनी नंबर 1, Netflix पर कर रही ट्रेंड

‘Avatar 3’ की कमाई

वहीं, हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Avatar 3’ ने 5वें दिन 9.25 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में 5 दिन के अंदर कुल 85.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 20.51% रही, जिसमें सुबह के शो में 18.59%, दोपहर के शो में 32.66%, शाम के शो में 35.67%, और रात के शो में 35.88% रही.

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने भारत के अलावा वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई की है. ‘Dhurandhar’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 897.5 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, हॉलीवुड फिल्म ‘Avatar 3’ भले ही भारत में अच्छी कमाई न कर रही हो, लेकिन इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन चौंकाने वाला है. ‘Avtar 3 ने सिर्फ 5 दिनों में दुनियाभर में 3550 करोड़ तक कमाई कर चुका है.

First published on: Dec 24, 2025 07:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola