Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 53 दिन बाद भी ‘दंगल’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई ‘धुरंधर 2’, दुनियाभर में फिल्म ने की इतनी कमाई

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. धुआंधार कमाई के साथ फिल्म ने दुनियाभर में 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. लेकिन अभी दंगल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई.

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 की आंधी रुकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के 53 दिन बाद भी ये फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है. इसकी धुआंधार कमाई देखकर हर कोई दंग हैं, लेकिन अब भी फिल्म आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है.

19 मार्च को रिलीज हुई राणवफीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अब तक ‘बाहुबली 2’, ‘पुष्पा 2’ समेत बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म ने कमाई के कई इतिहास बनाए और तोड़े. लेकिन अभी ये फिल्म भारत की सबसे कमाऊ फिल्म दंगल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. आमिर खान की दंगल का रिकॉर्ड तोड़ना अभी भी ‘धुरंधर 2’ के बहुत मुश्किल है. दंगल का लाइफटाइम कलेक्शन 2070 करोड़ रुपये है. वहीं धुरंधर 2 अपने रिलीज के 53 दिनों में अबतक 1,794.65 करोड़ रुपये ही कमा सकी है.

---विज्ञापन---

दंगल का मुकाबला क्यों नहीं कर पा रही ‘धुरंधर 2’

सवाल ये है कि महीनेभर से ज्यादा समय से बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर 2’ आखिर दंगल का रिकॉर्ड क्यों नहीं तोड़ पा रही है? इसका सीधा गणित ये है कि धुरंधर 2 चीन में बड़े पैमाने पर रिलीज नहीं हुई और दूसरी ये कि फिल्म पर खाड़ी देशों ने बैन लगा रखा है. इसकी वजह से दुनियाभर में फिल्म को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. वहीं आमिर खान की ‘दंगल’ पूरी दुनिया में बहुत बड़े पैमाने पर रिलीज हुई थी. चाइना में इसे काफी पसंद किया गया था. खाड़ी देशों में भी दंगल को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था.

Dhurandhar
Dhurandhar

1800 करोड़ के पास पहुंची ‘धुरंधर 2’

बात करें फिलोम के 53वें दिन की कमाई की तो सैकनिल्क के मुताबिक, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 8वें रविवार यानी 53वें दिन नेट ₹1.10 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का टोटल ग्रॉस ग्रॉस कलेक्शन ₹1,368.10 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन अब तक ₹1,143.09 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 53वें दिन ₹0.05 करोड़ का कलेक्शन, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन अब तक ₹426.55 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,794.65 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, और दानिश पांडोर लीड रोल में हैं. ये फिल्म साल 2025 में आई फिल्म धुरंधर का सीक्वल है.

First published on: May 11, 2026 01:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola