Dhurandhar 2 Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेस फुल फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को रिलीज हुए आज 37 दिन हो गए हैं. इसके बाद भी फिल्म का करिश्मा अभी तक सिनेमाघरों पर बरकरार है. इसके साथ ही फिल्म की कमाई का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है. आए दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर रही है. फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने भारत से लेकर वर्ल्डवाइड तक कमाल का कलेक्शन किया है. रणवीर की फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर एक मूवी को छोड़कर बाकी सभी हजार करोड़ी इंडियन फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ दिए है. चलिए आपको ये बताते हैं कि फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड लेवल पर कितना कलेक्शन किया है.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की भारतीय कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 37वें दिन में भी शानदार कलेक्शन किया. फिल्म ने अपने 6वें शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1124.24 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर लिया है. 37वें दिन 13.3% कुल ऑक्यूपेंसी के साथ फिल्म ने हिंदी भाषा में 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, कन्नड़ में 0.02 करोड़ रुपये, तमिल में 0.4 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.04 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही है, उसे देखते हुए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अगले कुछ दिनों भारत के अंदर 1200 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड लेवल पर काफी शानदार प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com के मुताबिक, मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1768.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसी के साथ फिल्म ने कई हजार करोड़ी इंडियन फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. हालांकि, अभी तक रणवीर सिंह की इस फिल्म ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है.