---विज्ञापन---

Rihanna: आखिर क्यों दो साल बाद रिहाना को आई भारत की याद? क्या है बड़ी वजह!

फेमस पॉप स्टार रिहाना दो साल पहले मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में परफॉर्म करने के लिए भारत आई थीं. हालांकि वह अब अचानक से दो साल बाद भारत पहुंची, जिस पर लोग विचार कर रहे हैं कि वह अचानक क्यों आईं है.

Rihanna
Rihanna

रिहाना दुनिया की फेमस सिंगर और मॉडल हैं, जो कि आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. वह एक ग्लोबल स्टार हैं. इतना ही नहीं दुनिया भर में उनके लाखों के चाहने वाले हैं. इसके अलावा वह अपने गानों, फैशन और यहां तक कि अपने बयानों को लेकर भी खबरों में छाई रहती हैं. हाल ही में रिहाना भारत आई हैं. वह दो साल बात भारत पहुंची हैं और उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. जिसके बाद से लगातार उनका वीडियो वायरल हो रहा है. लोग सोच रहे हैं कि वह भारत क्यों आई हैं.

भारत पहुंची रिहाना

दरअसल, रिहाना को देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. वो जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकलीं तो पपराजी ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और उनके तमाम वीडियो, फोटोज क्लिक किए गए. इस दौरान रिहाना भी बेहद खुश थीं और उन्होंने पपराजी को पोज भी दिए. साथ ही वहां मौजूद भीड़ को देखकर उन्होंने हाथ भी हिलाया. इस दौरान वह ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आईं. साथ ही उन्होंने काला चश्मा भी लगाया हुआ था.

---विज्ञापन---

इस कारण भारत आई हैं रिहाना

वहीं, रिहाना के भारत में आने का कारण रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके ब्यूटी ब्रांड का लॉन्च है. दरअसल, जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि रिहाना ‘फेंटी ब्यूटी’ एक इवेंट को लेकर मुंबई पहुंची है. बताया जा रहा है कि ये इवेंट आज यानी कि 24 अप्रैल को है.

---विज्ञापन---

अनंत अंबानी की शादी में रिहानी ने दी थी परफॉर्मेंस

बता दें कि रिहाना साल 2024 में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में भारत में आई थी. जहां उन्होंने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी और अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था. इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थीं.रिहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 148 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- OTT पर मौजूद सस्पेंस-थ्रिलर का डबल डोज हैं साउथ की 5 धमाकेदार फिल्में, हर एक सीन को देख पकड़ लेंगे माथा

---विज्ञापन---
First published on: Apr 24, 2026 07:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.