---विज्ञापन---

आगे चलकर एक बेहतरीन एक्टर बनेंगे Raghav Chadha? Parineeti Chopra के सामने बोले- एक्टिंग…

परिणीति चोपड़ा के पति राघन चड्ढा ने एक्टिंग पर खुलकर बात करते हुए, परिणीति चोपड़ा के सामने क्या कुछ कहा था, जिसमें उन्हें पत्नी की सहमति भी मिली थी, आइए जानते हैं.

बॉलीवुड और पॉलिटिक्स का दिलचस्प कॉम्बिनेशन माने जाने वाले राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है. दोनों अपने-अपने करियर में बेहद बिजी रहते हैं, लेकिन जब साथ आते हैं तो उनकी केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है. कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में इस पावर कपल ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की थी. बातचीत के दौरान जब परिणीति से राजनीति में आने को लेकर सवाल किया गया, तो राघव चड्ढा ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया था.

क्या बोले राघव चड्ढा ?

उन्होंने कहा था, जो जिसका काम है, वही करना चाहिए. हमारे प्रोफेशन में भी एक्टिंग का बहुत स्कोप है. जितना ड्रामा और एक्टिंग फिल्म इंडस्ट्री में होती है, उतनी ही राजनीति में भी देखने को मिलती है.’ राघव ने आगे दोनों प्रोफेशन की तुलना करते हुए कहा था, कि जैसे एक्टर ऑडियंस का दिल जीतते हैं, वैसे ही नेता वोटर्स का भरोसा जीतते हैं. वहीं फिल्मों की तरह राजनीति में भी जीत और हार का खेल चलता रहता है.

---विज्ञापन---

परिणीति ने मजाकिया अंदाज में कही ये बात

इस बीच परिणीति चोपड़ा ने बातचीत में मजाकिया ट्विस्ट डालते हुए कहा था, ‘मैं तो पहले ही घर की होम मिनिस्टर बन चुकी हूं.’ इस पर राघव भी मुस्कुराते हुए सहमत नजर आए थे, जब परिणीति से पूछा गया कि क्या वो राघव को एक्टिंग की दुनिया में लाना चाहेंगी, तो उन्होंने साफ कहा था, ‘ये नहीं हो पाएगा. हम घर पर न राजनीति की बात करते हैं, न फिल्मों की, हम बिल्कुल नॉर्मल और थोड़ी बोरिंग बातें करते हैं.’

---विज्ञापन---

क्या फिल्मों में नजर आएंगे राघव?

बहरहाल, दोनों कपल अपने-अपने करियर में खुश है, लेकिन अगर पत्नी बोले कि आप भी एक्टिंग में आइए और हमारा साथ दीजिए, तो भला एक पति कैसे मना कर सकता है, तो हो सकता है, कि परिणीति के कहने पर आपको राघव चड्ढा किसी फिल्म में कैमियो करते नजर आ जाएं.

---विज्ञापन---

कपल करता है खुलकर एक-दूसरे को सपोर्ट

दिलचस्प बात ये है, कि जहां एक तरफ ये कपल अपनी प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखता है, वहीं एक-दूसरे की कामयाबी पर खुलकर सपोर्ट भी करता है. यही वजह है, कि फैंस के बीच राघव और परिणीति की जोड़ी को परफेक्ट बैलेंस वाला कपल माना जाता है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 24, 2026 06:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.