Saturday, 25 April, 2026

---विज्ञापन---

Bhooth Bangla Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ ने निकाली ‘धुरंधर 2’ की हेकड़ी, शुक्रवार को कर डाली इतने करोड़ की कमाई

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. दूसरी ओर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है.

Dhurandhar 2-Bhooth Bangla (1)
Dhurandhar 2-Bhooth Bangla (1)

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी. यह एक हॉरर कॉमेडी मूवी है, जिसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है. इस फिल्म से 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन साथ आए है. वहीं, ये मूवी उस दौरान रिलीज हुई है जब रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 37 दिन बीत चुके हैं और इसकी कमाई अभी भी जारी है. तो चलिए एक नजर डालते हैं दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर कि शुक्रवार के दिन कितनी कमाई की है.

भूत बंगला का हुआ इतना कलेक्शन

दरअसल, भूत बंगला को रिलीज हुए आज 8 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने अपने 8वें दिन रात 10.30 बजे तक सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 6.74 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की शुक्रवार को ऑक्यूपेंसी 13 प्रतिशत रही है. फिल्म ने इंडिया में नेट कलेक्शन 7 दिनों में 84.40 करोड़ का कर लिया है. वहीं 8वें दिन इस मूवी का कुल कलेक्शन भारत में 90.15 करोड़ हो गया है. इतना ही नहीं दुनिया भर में फिल्म 114.70 करोड़ की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

37वें दिन धुरंधर 2 ने कमाए इतने करोड़

दूसरी ओर धुरंधर 2 को लेकर बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 37 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई लगातार गिर रही है. फिल्म ने अपने 37वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 1.60 करोड़ की कमाई की है और इसकी ऑक्यूपेंसी शुक्रवार के दिन 13.3 प्रतिशत रही है. बता दें कि अभी भी भूत बंगला और धुरंधर 2 के फाइनल आंकड़े आने बाकी है.

---विज्ञापन---

धुरंधर 2 ने अब तक कमाए इतने करोड़

वहीं, धुरंधर ने 37 दिनों में भारत में नेट कलेक्शन 1124.24 करोड़ का कर लिया है और ग्रॉस कलेक्शन 1345.66 करोड़ का हुआ है. दूसरी ओर फिल्म ने दुनिया भर में 1768.16 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि भूत बंगला में अक्षय कुमार के अलावा असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी जैसे कलाकार नजर आए हैं. वहीं आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए थे. इसके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसे एक्टर्स नजर आए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- आगे चलकर एक बेहतरीन एक्टर बनेंगे Raghav Chadha? Parineeti Chopra के सामने बोले- एक्टिंग…

---विज्ञापन---
First published on: Apr 24, 2026 10:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.