Saturday, 25 April, 2026

---विज्ञापन---

फेमस दिग्गज अभिनेता का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, इंडस्ट्री में छाया मातम

Veteran Actor Death: बंगाल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर दिग्गज अभिनेता बिप्लब दासगुप्ता का निधन हो गया है. उन्होंने 75 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.

Veteran Actor Death: बंगाल फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी और दुखद खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के मशहूर दिग्गज अभिनेता बिप्लब दासगुप्ता का निधन हो गया है. ‘गुमनामी’ और जुल्फिकार जैसी हिट बंगाली देने वाले बिप्लब दासगुप्ता ने 75 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. जानकारी के अनुसार, लंबी बीमारी के बाद बंगाली एक्टर बिप्लब दासगुप्ता ने शुक्रवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए. वहीं, उनके निधन का बाद से उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

लंबी बीमारी के बाद बिप्लब दासगुप्ता का निधन

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बिप्लब दासगुप्ता लंबे समय से बीमार थे. कुछ समय पहले उनकी सर्जरी हुई थी, जिसके बाद वो पैदा हुई कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. इसी बीच शुक्रवार को टॉलीगंज के गोल्फ क्लब रोड स्थित उनके आवास पर रह रहे बिप्लब अचानक तबियत खराब हो गई. उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

---विज्ञापन---

इंडस्ट्री में शोक की लहर

बिप्लब दासगुप्ता के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. एक्टर बिप्लब दासगुप्ता अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं. निधन के बाद बिप्लब दासगुप्ता के पार्थिव शरीर को टेक्नीशियन स्टूडियो भेजा गया. जहां, फिल्म, टेलीविजन और ओटीटी जगह के कई स्टार्स ने उन्हें अंतिम विदाई और श्रद्धांजलि दी. उनके पार्थिव शरीर को टेक्नीशियन स्टूडियो ले जाते समय सभी स्टार्स की आंखें नम और भिगी हुई थी. उन्होंने केमिस्ट्री माशी, जगमाया और चेकमेट जैसे टीवी सीरियल में अपनी एक्टिंग से छोटे पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ी थी.

---विज्ञापन---

बिप्लब दासगुप्ता का करियर

बिप्लब दासगुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत थोड़ी लेट की थी. जादवपुर यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटेचर में ग्रेजुएशन किया है. 75 साल के बिप्लब दासगुप्ता ने फिल्म और टीवी दोनों ही जगह अपनी खास पहचान बना रखी थी. एक्टर बनने से पहले वो स्कूल टीचर के तौर पर काम किया था. अपनी आधी उम्र में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर शुरुआत की.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 25, 2026 08:54 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.