Thursday, 10 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: ‘धुरंधर 2’ की दहाड़ से गूंजा बॉक्स ऑफिस, मंडे टेस्ट में फिल्म ने मारी बाजी, जानें कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन हो चले हैं. रिलीज होते ही इस फिल्म ने 24 घंटे में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. पांचवें दिन भी इसने शानदार कलेक्शन किया.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई ने हर कसी को हैरान कर दिया. पहले 24 घंटे में 100 करोड़, तीन दिन में 500 करोड़ और अब 700 करोड़, इसकी रफ़्तार रुकने का नाम ही नहीं ले रही. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इंडियन सिनेमा में एक नया इतिहास रच रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को 5 दिन बीत चले हैं. मंडे टेस्ट में भी फिल्म ने 100 पर्सेंट कमाई की है. अपने पहले सोमवार को अक्सर फिल्म खास कमाल नहीं कर पाती, लेकिन धुरंधर 2 का क्रेज ही अलग है.

पांचवें दिन 500 करोड़ पार हुई ‘धुरंधर 2’

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सोमवार 23 मार्च को रात 10 बजे तक लगभग ₹65.00 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अभी 519.12 करोड़ करोड़ रुपये है. ये आंकड़े रात 10 बजे तक के हैं, अभी इसमें बदलाव हो सकते हैं. हालांकि अब ये साफ हो गया है कि फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पांच सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं अब इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 829.76 करोड़ रुपये हो गया है

---विज्ञापन---

इंडिया के साथ ही इस फिल्म को दुनियाभर में सराहना मिल रही है. फिल्मी दुनिया के सितारे लगातार इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. साउथ स्टार महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, ऋषभ शेट्टी ने फिल्म की खूब तारीफ की. शिल्पा शेट्टी ने रणवीर की एक्टिंग की तारीफ की और उन्हें ‘बब्बर शेर’ कहा. रेणु देसाई, एस.एस. राजामौली, आर. सरथकुमार, राम चरण, राकेश रोशन और अन्य लोगों ने भी इस सीक्वल की तारीफ की है.

फिल्म के बारे में

‘धुरंधर 2’ साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर का सीक्वल है. इसे आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है. इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और मानव गोहिल जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. फिल्म की कहानी खूब पसंद की जा रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 23, 2026 10:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola