Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 25: बॉक्स ऑफिस पर फिर उठा ‘धुरंधर 2’ का बवंडर, 25वें दिन फिल्म ने छाप दिए इतने करोड़

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 25: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है. अपने रिलीज के चौथे संडे यानी 25वें दिन फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection day 36
Dhurandhar 2 Box Office Collection day 36

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 25: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन हो चले हैं. अब भी इसकी कमाई के आंकड़े हर किसी को चौंका रहे हैं. बीच में थोड़ी धीमी होने के बाद एक बार फिर फिल्म ट्रैक पर लौटती दिख रही है. इसके कलेक्शन में अचानक उछाल देखने को मिल रहा है. रिलीज के चौथे हफ्ते भी रणवीर सिंह की फिल्म धुआंधार कमाई करते नजर आ रही है. आइए फिल्म के 25वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. अपने रिलीज के 25 दिन बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में छाई हुई है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती ये फिल्म हर रोज एक एक नया आंकड़ा तय कर रही है. बीच में इसकी कमाई भले ही थोड़ी गिरती नजर आई थी. वहीं अब वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई करके फिल्म ने फिर से ये दिखा दिया कि अब भी ‘धुरंधर 2’ दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है.

---विज्ञापन---

25वें दिन भी टॉप पर ‘धुरंधर 2’

बात करें 25वें दिन की कमाई के बारे में तो अब तक धुरंधर 2 ने नेट 14.14 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन 1,296.49 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹1,083.06 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है.

वीकेंड पर जमकर कमा रही ‘धुरंधर 2’

बीते दिन यानी अपने रिलीज के 24वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने 13.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. वीकडेज पर फिल्म की कमाई भले ही गिर गई हो, लेकिन वीकेंड पर इसके आंकड़ों में कमाई की बढ़त देखने को मिल रही है. मालूम हो कि 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. रिलीज के महज 24 घंटे में फिल्म ने 100 करोड़ रुपये कमा लिए. इसके बाद ये फिल्म लगातार कमाई कर रही है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

‘धुरंधर 2’ साल 2025 की ब्लॉकबस्टर धुरंधर का सीक्वल है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा में संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन, गौरव गेरा लीड रोल में हैं. देशभर में ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है. इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. वर्ल्डवाइड फिल्म 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.

---विज्ञापन---

First published on: Apr 12, 2026 08:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola