Wednesday, 22 April, 2026

---विज्ञापन---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर छाई अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, जानें 6वें दिन कितना हुआ कलेक्शन

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर रखी है. 6 दिनों के भीतर फिल्म 75.95 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. वर्किंग डेज होने के बावजूद फिल्म का स्थिर प्रदर्शन यह दिखाता है कि ऑडियंस को अक्षय और प्रियदर्शन का यह नया हॉरर-कॉमेडी अंदाज पसंद आ रहा है.

Bhooth Bangla
Bhooth Bangla

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी की वापसी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखा दिया है. 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ न केवल ओपनिंग वीकेंड पर धांसू साबित हुई, बल्कि वीकडेज (weekdays) में भी अपनी पकड़ मजबूती से बनाए हुए है. फिल्म अब तक 75 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. आइए जानते हैं फिल्म ने 6वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है…

6वें दिन का शानदार प्रदर्शन

फिल्म रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को भी अच्छी कमाई कर रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, शाम 6 बजे तक फिल्म ने 3.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जो कि वीकडे पर एक अच्छी संख्या है.

---विज्ञापन---

75 करोड़ के पार का सफर

अपनी रिलीज के मात्र 6 दिनों के भीतर, ‘भूत बंगला’ ने भारत में 75.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर लिया है. 5 दिनों तक फिल्म का कुल कलेक्शन 72.75 करोड़ थ और बुधवार की कमाई ने इसे 75 करोड़ के आंकड़े के पार पहुंचा दिया है.

---विज्ञापन---

अक्षय-प्रियदर्शन का कॉम्बो

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी जब भी साथ आती है, बॉक्स ऑफिस पर धमाका होना तय होता है. ‘भूत बंगला’ इस बात का प्रमाण है कि प्रियदर्शन की कॉमेडी और अक्षय की टाइमिंग का जादू आज भी ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचने में सक्षम है.

---विज्ञापन---

सितारों का दमदार साथ

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तबू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए कलाकार हैं. इन सभी की कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन अभिनय ने फिल्म को एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन बना दिया है.

---विज्ञापन---

पेड़ प्रीव्यू से भी अच्छा कलेक्शन

फिल्म ने पेड प्रीव्यू (3.75 करोड़) से जो शुरुआत की थी, वह वीकेंड (तीसरे दिन 23 करोड़) तक चरम पर थी. वीकडेज (चौथे और पांचवें दिन) में भी फिल्म ने खुद को संभाले रखा है, जो इसके पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ (Word-of-mouth) को दर्शाता है. यह फिल्म आने वाले दिनों में और बड़े आंकड़े छूने की ओर बढ़ रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 22, 2026 06:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.