Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Avatar 3 और Dhurandhar में से कौन निकला आगे? किसने किया सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Avatar 3 vs. Dhurandhar Worldwide Collection: बॉलीवुड की फिल्म 'धुरंधर' और हॉलीवुड की फिल्म 'अवतार 3' में से कौन-सी फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में बाजी मारी है?

Avatar 3 vs. Dhurandhar Worldwide Collection
Avatar 3 और Dhurandhar में से कौन निकला आगे

Avatar 3 vs. Dhurandhar Worldwide Collection: साल 2026 की शुरुआत हो गई है, आज 2026 का तीसरा दिन है और अभी भी बॉक्स ऑफिस 2025 में रिलीज हुई फिल्मों का राज चल रहा है. इसमें भी बॉलीवुड की फिल्म ‘धुरंधर’ और हॉलीवुड की फिल्म ‘अवतार 3’ सबसे आगे है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पिछले 29 दिनों से ‘धुरंधर’ छाई हुई है और फिल्म का वर्ल्डवाइड प्रदर्शन भी शानदार है. वहीं, ‘अवतार 3’ भारत में ‘धुरंधर’ को कांटे की टक्कर दे रही है. इसके अलावा फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी एक बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है.

‘धुरंधर’ की कमाई

सबसे पहले बात करते हैं रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर’ ने 29वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में इस फिल्म ने कुल 747.75 करोड़ तक बिजनेस कर लिया. इसके अलावा फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1162.25 करोड़ तक पहुंच गया है. इससे पता चलता है कि लोगों के बीच फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर क्रेज अभी भी बरकरार है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आंखों में गुस्सा और हाथ में गन…, Toxic से सामने आया तारा सुतारिया का लुक

‘Avatar 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं, दूसरी तरफ हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म ‘अवतार 3’ ने 16वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 0.88 करोड़ (88 लाख) की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक कुल 164.48 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इसके अलावा अगर ‘अवतार 3’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन देखें तो कमाई के आंकड़ों में बहुत बड़ा फासला देखने को मिलता है. भारत में 164.48 करोड़ कमाने वाली ‘अवतार 3’ ने वर्ल्डवाइड 8400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों मे से कौन निकला आगे?

फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘अवतार 3’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में काफी बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. जहां रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड 1162.25 करोड़ कमाई की है, वहीं फिल्म ‘अवतार 3’ ने दुनियाभर में 8400 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘अवतार 3’ रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर’ से आगे निकल गई है.

First published on: Jan 03, 2026 01:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola