Sunday, 22 February, 2026

---विज्ञापन---

Assi Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन हिट हुई ‘अस्सी’, संडे को तापसी पन्नू की फिल्म ने कमाए इतने

"Assi" box office collections: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की नई फिल्म ‘अस्सी’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज तीन दिन हो गए और ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है.

Assi Box Office Collection Day 3: तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘अस्सी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी ये फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों बेहद पसंद की जा रही हैं. रिलीज के वक्त फिल्म को भले ही धीमी शुरुआत मिली, लेकिन अब इसने अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है. अपने रिलीज के तीसरे दिन इस मूवी ने शानदार कलेक्शन किया है.

तीसरे दिन की कमाई

तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘अस्सी’ को रिलीज हुए अब 3 दिन हो चले हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अपने रिलीज के तीसरे दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाती दिख रही है. शुरुआती दो दिनों धीमी रफ्तार से चलने वाली अस्सी ने रविवार को अपना धा जमाने की कोशिश की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के तीसरे दिन तापसी पन्नू की कोर्ट रूम ड्रामा मूवी ने अनुमानित करीब 0.97 करोड़ का कारोबार किया है. बीते शनिवार फिल्म की कमाई 1.6 करोड़ थी. इसके साथ ही अब अस्सी का टोटल बॉक्स ऑफिस इंडिया नेट कलेक्शन 2.60 करोड़ हो गया है. हालांकि ये अनुमानित आकंड़े हैं.

---विज्ञापन---

‘अस्सी’ की कहानी

फिल्म की बात करें तो ‘अस्सी’ समाज में महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मसले को दर्शाती है. फिल्म में बलात्कार जैसे संवेदनशील विषय को उठाया गया है. ये एक कोर्ट ड्रामा फिल्म है. बॉक्स ऑफिस पर भले ही फिल्म ने धीमी शुरुआत की, लेकिन इसे क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है.

अस्सी का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. फिल्म का बजट 30 करोड़ का बताया जा रहा है. ऐसे में अपना बजट निकालने के लिए इसे आए दिनों अच्छी कमाई करनी पड़ेगी. तापसी पन्नू इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में एक लॉयर के रूप में नजर आ रही हैं, जो एक मुश्किल रेप केस लड़ती हैं.

First published on: Feb 22, 2026 08:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.