Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alpha Box Office Collection Day 2: ‘अल्फा’ का हाल बेहाल, दूसरे दिन आलिया-शरवरी की फिल्म ने कमाए बस इतने करोड़

Alpha Box Office Collection Day 2: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' ने पहले दिन धीमी शुरुआत की. जानें दूसरे दिन का कलेक्शन.

---विज्ञापन---

Alpha 2025 Box Office Collection Day 2
Alpha 2025 Box Office Collection Day 2

Alpha Box Office Collection Day 2: शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं. रिलीज के पहले फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इसे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने मात्र 9.25 करोड़ की कमाई की. आइए इसके दूसरे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

‘अल्फा’ का दूसरे दिन का कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, दूसरे दिन ‘अल्फा’ ने अबतक ₹5.00 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹17.00 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹14.25 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

---विज्ञापन---

फिलहाल पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी अल्फा के लिए डबल डिजिट कलेक्शन मुश्किल लग रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 100 से 130 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. ऐसे में फिल्म को अपना बजट निकालने के लिए बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए काफी मेहनत करना पड़ेगी.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, यश राज बैनर तले बनी फिल्म ‘अल्फा’ को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है. इसमें आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं. खास बात ये है कि फिल्म में ऋतिक रोशन ने अपने किरदार ‘कबीर’ के तौर पर स्पेशल अपीयरेंस दी है. फिल्म में ऋतिक रोशन अपनी फिल्म ‘वॉर’ मूवी के पॉपुलर किरदार को दोबारा निभाते नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Jul 04, 2026 08:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola