Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Allu Arjun से भी अमीर है बॉलीवुड का ‘लक्की’, 13 फ्लॉप फिल्मों के बाद भी करोड़ों की नेटवर्थ

Zayed Khan Net Worth: बॉलीवुड में 13 फिल्में फ्लॉप देने के बाद भी एक्टर अल्लू अर्जुन और रणबीर कपूर से भी अमीर हैं। नेटवर्थ सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आइए आपको बताते हैं आखिर कितनी नेटवर्थ है?

---विज्ञापन---

Zayed Khan Net Worth: बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर्स हैं जो कभी हिट नहीं हो पाए, लेकिन इसके बावजूद भी उनके पास पैसों की कमी नहीं है। आज हम ऐसे ही एक एक्टर की बात करने जा रहे हैं जिनकी 13 फिल्में फ्लॉप रहीं। इसके बाद भी वो अल्लू अर्जुन, प्रभास और रणबीर कपूर से भी ज्यादा अमीर हैं। बॉलीवुड में अब तक उनकी एक ही मूवी हिट हुई है। वहीं शाहरुख खान के साथ ‘मैं हूं ना’ में लक्की का किरदार निभा काफी फेमस हो गए थे। जी हां हम जायेद खान की बात कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर एक्टर की नेटवर्थ कितनी है?

लुक्स ने बनाया दीवाना

जायेद खान ने अपने हैंडसम लुक्स से फैंस को दीवाना बना दिया था। लड़कियां उनके लुक्स की कायल थीं। वहीं शाहरुख खान के साथ एक्टर ने ‘मैं हूं ना’ मूवी की, जिसके बाद वो काफी फेमस हो गए थे। ये मूवी सिनेमाघरों में हिट हुई थी। हालांकि इस मूवी के बाद उनकी एक भी मूवी हिट साबित नहीं हुई। बॉलीवुड में उन्हें फ्लॉप एक्टर के नाम से जाना जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई ये 10 वेब सीरीज, लिस्ट में किस-किसका नाम?

---विज्ञापन---

फिरोज खान के भतीजे हैं फिरोज

जायेद फिल्म प्रोड्यूसर संजय खान के बेटे और फिरोज खान के भतीजे हैं। एक्टर ने 2003 में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। जायेद ने ‘चुरा लिया है तुमने’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस मूवी के बाद से उनकी काफी तारीफ की गई थी। हालांकि बॉलीवुड में वो बिल्कुल उलट नजर आए।

---विज्ञापन---

कितनी नेटवर्थ?

एक्टर का जब अभिनय की दुनिया में करियर खत्म हो रहा था तो उन्होंने अपने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री का इस्तेमाल किया। उन्होंने पिछले कुछ सालों में स्टार्टअप और बिजनेस में इन्वेस्ट किया। ईटी नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर की कुल संपत्ति 1500 करोड़ की है। वहीं अगर बाकी सुपरस्टार्स की नेटवर्थ देखें तो रणबीर कपूर की 550 करोड़, प्रभास की 400 करोड़ और अल्लू अर्जुन की 350 करोड़ है। इस तरह जायेद खान इन सभी से काफी ऊपर हैं।

यह भी पढ़ें: Salman Khan के सामने उठा कशिश-अविनाश का मुद्दा, जानें Sikandar ने किसे ठहराया दोषी?

---विज्ञापन---
First published on: Dec 27, 2024 04:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola