Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: कॉकटेल 2 में दिखा 14 साल पुराना ‘बंधू’ सॉन्ग, लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक, बोले-‘ये नहीं करना था…’

Entertainment News Live In Hindi: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' में बंधू 2.0 गाने को शामिल किया गया है, जिसे लोग ट्रोल कर रहे हैं. ‘पेद्दी’ ने 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है. वहीं, ‘मैं वापस आऊंगा’ के आगे कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ ढेर हो गई है

---विज्ञापन---

Cocktail 2
Cocktail 2

Entertainment News Live In Hindi: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. हालांकि सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. इस बीच इसकी कहानी को लेकर लोग अटकलें लगा रहे हैं कि यह एक लेस्बियन स्टोरी है. हालांकि इसको लेकर मेकर्स और एक्टर्स इनकार कर चुके हैं. वहीं, कॉकटेल 2 में साल 2012 की कॉकटेल का गाना ‘बंधू’ शामिल किया गया है, जिसको लेकर अब लोग इसे ट्रोल कर रहे हैं.

दरअसल,2012 में रिलीज हुई कॉकटेल के सभी गाने सुपरहिट रहे थे. इसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आईं थी. फिल्म में एक गाना था ‘बंधू’, जो कि शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 में भी शामिल किया गया है. जिसको लेकर शाहिद ने गुरुवार को एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका कॉकटेल गाने ‘बंधू’ को लेकर बात कर रहे हैं और उसे रिक्रिएट करने को कह रहे हैं. इसके बाद ‘बंधू 2.0’ पर तीनों कलाकार डांस करते हैं.

---विज्ञापन---

हालांकि लोगों ने इसको लेकर अच्छा रिएक्शन नहीं दिया है. कुछ लोग इस गाने को लेकर कलाकारों को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ये नहीं करना था.” दूसरे ने लिखा, “चाहे कृति सेनन और रश्मिका ने कितनी भी कोशिश की हो, लेकिन वे दोनों डायना पेंटी के बनाए लेवल का 1% भी मैच नहीं कर पाईं. वहीं, इस गाने की असली जान हैं.” एक और यूजर ने लिखा, ” वे इस गाने के साथ और भी बहुत कुछ अच्छा कर सकते थे, उन्होंने गाने का पूरा मजा ही किरकिरा कर दिया, कोरियोग्राफी तो बेकार है.”

‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ कलेक्शन

मैं वापस आऊंगा ने गुरुवार के दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है. सैकिनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के 7वें दिन 2.20 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 24 प्रतिशत रही है और इसने 7 दिनों में भारत में कुल 12.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता ने गुरुवार के दिन सिर्फ 45 लाख का कलेक्शन किया है.फिल्म ने भारत में 7 दिनों में कुल 6.55 करोड़ का कारोबार कर दिया है.

---विज्ञापन---

‘पेद्दी’ ने कमाए इतने करोड़

बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार 15 दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म ने अपने 15वें दिन ₹2.00 करोड़ की कड़क कमाई की है, जिसके साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹228 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

10:55 (IST) 19 Jun 2026
Entertainment Live News: घर में आग लगने से इस दिग्गज एक्टर और उनकी पत्नी की हुई मौत

पॉपुलर सोप ओपेरा 'ऑल माई चिल्ड्रन' के अभिनेता पॉल एवरी और उनकी पत्नी शीला एवरी का अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित उनके घर में लगी भीषण आग में निधन हो गया. दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तो दोनों बेहोशी की हालत में मिले, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:57 (IST) 19 Jun 2026
Entertainment Live News: शक्तिमान के नाम से फेमस हुए मुकेश खन्ना का 68वां बर्थडे

शक्तिमान के नाम से फेमस मुकेश खन्ना आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 23 जून 1958 को हुआ था. मुकेश खन्ना शक्तिमान शो में हीरो शक्तिमान और गंगाधर के रोल में दिखे थे, जिससे उन्हें जमकर पॉपुलैरिटी हासिल हुई. इतना ही नहीं वह तमाम फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. वह बॉलीवुड मूवी सौगंध, राजा, हेरा फेरी जैसी मूवीज में नजर आ चुके हैं.

First published on: Jun 19, 2026 09:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola