Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पाकिस्तान के जिन्ना के खानदान की बहू बनने वाली थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, ऐसे पलट गई पूरी किस्मत

Bollywood Actress: बॉलीवुड इस खूबसूरत एक्ट्रेस का भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से गहरा कनेक्शन जुड़ने वाला था. ये एक्ट्रेस पाकिस्तान के कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना के परिवार की बहू बनने वाली थीं.

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Jun 19, 2026 01:26
Share :

Bollywood Actress: बॉलीवुड के ओजी डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा इस वक्त अपनी कमबैक फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. आईपीएल सीरीज के दौरान अपनी टीम पंजाब किंग्स को चेयर करने वाली प्रीति जिंटा अब फिर से बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. प्रीति जिंटा 8 साल बाद आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से फिल्मों में कमबैक करने जा रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सालों पहले प्रीति का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से गहरा कनेक्शन जुड़ने वाला था.

बता दें कि ये किस्सा तब का है जब प्रीति जिंटा और बिजनेसमैन नेस वाडिया के रिलेशन की खबरें बिजनेस वर्ल्ड से लेकर एंटरटेनमेंट की दुनिया तक में छाई हुई थीं. उस समय दोनों का प्यार शादी तक पहुंच गया था, लेकिन कुछ समय बाद दोनों में विवाद हो गया. बता दें कि नेस वाडिया की दादी दीना वाडिया मोहम्मद अली जिन्ना की इकलौती बेटी थी. दीना वाडिया ने एक पारसी बिजनेसमैन नेविल वाडिया से शादी की थी. शादी के बाद दीना और नेविल के दो बच्चे, बेटा नेस वाडिया और बेटी डायना हुए. अगर उस समय प्रीति और नेस की शादी हो जाती तो आज प्रीति पाकिस्तान के कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना के परिवार की बहू होतीं.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 19, 2026 01:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola