Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रीति जिंटा का अहसान क्यों मानती हैं सेलिना जेटली? एक्ट्रेस ने खुद बताया कारण

Celina Jaitly on Preity Zinta: एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने हाल ही में बताया कि उनके मुश्किल समय में एक्ट्रेस प्रिती जिंटा और उनके कुछ करीबी दोस्तों ने उनकी बहुत ज्यादा मदद की है.

---विज्ञापन---

Celina Jaitly on Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपने पति पीटर हाग के साथ चल रहे कानूनी विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस महाकालेश्वर मंदिर भी गई थीं. इसके अलावा, इन दिनों सेलिना जेटली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में सेलिना ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ समय से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. उन्होंने ये भी बताया कि भारत लौटने के बाद उनके मुश्किल समय में एक्ट्रेस प्रिती जिंटा और उनके कुछ करीबी दोस्तों ने उनकी बहुत ज्यादा मदद की है. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस आगे क्या कुछ बताती हैं.

दोस्तों से मिला सहारा

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में सेलिना जेटली ने अपने मुश्किल समय की बात करते हुए कहा, ‘जब मैं भारत लौटी, तो मेरे पास अपना घर नहीं था. मैंने एक दोस्त से रियायत मांगी और उसके होटल में 10 दिन तक रुकी. मैं तब तक वहीं रही जब तक मैं कोर्ट जाकर अपने घर में एंट्री करने का आदेश नहीं ले पाई. मेरे माता-पिता और भाई तीनों ही नहीं थे, ऐसे में मुझे मेरे 1-2 दोस्तों से ही सहारा मिला. इसमें सबसे बढ़कर प्रीति जिंटा ने मेरी मदद की. उन्होंने मेरे मुश्किल वक्त में मुझे बहुत सहारा दिया है.’

प्रीति जिंटा चट्टान की तरह मेरे…

प्रीति जिंटा को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सेलिना जेटली ने कहा, ‘प्रीति जिंटा वह चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ी रहीं. वो ही इकलौती ऐसी इंसान थीं जिन्होंने मेरी टूटी हुई हालत को समझा. उन्हीं की बदौलत मैं धर्मशाला और उज्जैन में मां बगलामुखी मंदिर गई. उज्जैन जाकर मुझे एहसास हुआ कि अपने सनातन धर्म और अपनी जड़ों की ओर लौटना ही मेरी सच्ची पुकार है.’ सेलिना जेटली ने अपनी स्थिति के बारे में बताते हुए कहा, ‘ऐसा लगता है जैसे मैं एक ऐसी स्क्रिप्ट में जी रहा हूं जिसके लिए मैंने साइन अप नहीं किया था.’

---विज्ञापन---
First published on: Jul 05, 2026 01:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola